Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Indore News:इंदौर के जू में दर्शक देख सकेंगे एनाकोंडा को,अफ्रीकन अजगर भी जाम नगर से आया

News Desk

News Desk / Tue, Feb 7, 2023

Indore News:इंदौर के जू में दर्शक देख सकेंगे एनाकोंडा को,अफ्रीकन अजगर भी जाम नगर से आया

इंदौर जू में आए कई तरह की प्रजाति के सांप।

इंदौर जू में आए कई तरह की प्रजाति के सांप। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर जू को जाम नगर से बंदर, सांप, और पक्षी के अलावा एनकोंडा और अफ्रीकन अजगर भी आए है। कुछ दिनों बाद जू प्रबंधन इन नए मेहमानों को पिंजरों के भीतर भेज देगा और फिर दर्शन उन्हें निहार सकेंगे। लंबे समय से चिड़ियाघर में नए मेहमानों का इंतजार हो रहा था। इनके बदले चिड़ियाघर से दूसरे जानवर भेजे गए थे।

नए मेहमानों में मादा एनाकोंडा है। जिसकी उम्र चार माह है और उसकी लंबाई दो फीट है,जबकि नए एनाकोंडा छह माह का है और उसकी लंबाई चार फीट की है। दोनो मेहमान पीले और हरे रंग के है। दोनो के लिए सांप घर में पिंजरा तय कर लिया गया है और उसे पौधे, बालू और पत्थरों से सजाया गया है। एनाकोंडा को जल्दी सांप घर में छोड़ा जाएगा। इसके अलावा अफ्रीकन अजगर को भी १५ दिन तक सेंट्रल जू अर्थारिटी के नियमों का पालन करते हुए क्वारंटनटाइन किया जाएगा।

अजगर के अलावा जामनगर से १५ प्रजाति के सांप, बंदर और पक्षी भेजे गए है। इनमे कंगारु की तरह नजर आने वाला बंदर, जेंब में समां जाने वाला छोटे कद का पाकेट बंदर विदेशी पक्षी भी इंदौर आ चुके है। जू प्रबंधन के अफसरों के अनुसार दर्शक अब चिड़ियाघर में आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाली उड़ने वाली गिलहरी शुगर ग्लाइडर को भी देख सकेंगे। जू में इंडोनेशिया, साउथ अमेरिका के पक्षी भी लाए गए है।

जामनगर भेजे गए थे पांच टाईगर, घड़ियाल

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जाम नगर प्राणी संग्रहालय को इंदौर के कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय से पांच टाईगर, आठ घड़ियाल और दो लोमड़ियां भेजी गई थी। उनके बदले इंदौर में जाम नगर से ६० प्रजातियों के डेढ़ सौ पक्षी, बंदर, सांप भेजे जाएंगे। पहली खेंप में सांप,पक्षी और बंदर आए है। दूसरी खेंप में जाम नगर से विदेशी प्रजाति के पक्षी व अन्य जानवर आएंगे।  


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन