: Mahakaleshwar: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, गर्भगृह में की पूजा-अर्चना
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
महाकालेश्वर मंदिर में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन के संदर्भ में अतिथिगण, राष्ट्राध्यक्ष के आगमन व भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के साथ ही महाकाल लोक के भ्रमण, शिव-महिमा, शिव-वृतान्त की साक्षात अनुभूति किए जाने का क्रम जारी है।सोमवार को महाकालेश्वर के दर्शन के लिए खेल, युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुँचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने धोती सोला पहनकर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। करीब 10 मिनिट तक पूजन करने के पश्चात वे वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए।
मंदिर समिति कर रही अतिथियों का सत्कार
मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मालवा के अतिथि सत्कार की परंपरा में मेहमानों के सुखद अनुभव हेतु व्यापक इंतजाम किए हैं। सत्कार की पूरी टीम के साथ त्रिवेणी संग्रहालय के आंगन में मार्गदर्शन हेतु हेल्प-डेस्क डोम, गर्भगृह से दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं हेतु विशेष व्यवस्था, गाइड सुविधा के साथ ही ई-कार्ट से श्री-महाकाल लोक भ्रमण की व्यवस्था की गई है। सोमवार सुबह भस्म आरती में ब्रिटेन, कनाडा, यू ए ई, जाम्बिया, अमेरिका आदि देशों के प्रवासी भारतीय सम्मिलित हुए।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन