Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Ujjain: नागदा के सरकारी उर्दू स्कूल में बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होते ही मची खलबली

News Desk

News Desk / Sun, Jan 15, 2023

Ujjain: नागदा के सरकारी उर्दू स्कूल में बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होते ही मची खलबली

बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके

बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा में बार बालाओं का नृत्य करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदूवादी संगठन का आरोप है, 31 दिसंबर की रात को राजीव नगर के शासकीय उर्दू माध्यमिक स्कूल में मंच बनवाकर बार बालाओं का डांस करवाया गया था। इसमें जहां एक ओर छोटे बच्चे शामिल हुए थे, वहीं वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद स्कूल की ओर से नागदा थाने को जांच के लिए आवेदन दिया गया।

बार बालाओं के डांस का वायरल वीडियो 31 दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक बार बाला खुले मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन ने मोर्चा खोला तो स्कूल के जिम्मेदारों की नींद खुली। घटना के बारह दिन बाद 12 जनवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया, जिसमें लिखा गया कि स्कूल परिसर में अनाधिकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी सूचना बच्चों की ओर से दी गई। इधर, शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो नागदा थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत मिली है।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भेरूलाल टाक ने यह कहा...
हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भेरूलाल टाक ने बताया, 31 दिसंबर की रात को राजीव नगर क्षेत्र से यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र के उर्दू स्कूल में कोई आयोजन हो रहा है, जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। इसकी शिकायत हमने नागदा थाना पुलिस को की थी। भेरूलाल टाक ने बताया, उस समय हमें भी यह जानकारी नहीं थी कि बच्चों की शिक्षा स्थली पर इस तरह बार बालाएं डांस कर रही हैं। जब इस आयोजन का वीडियो वायरल हुआ तो हमने तत्काल शासकीय उर्दू स्कूल परिसर में बार बालाओं के डांस कराने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन किया था। साथ ही यह भी कहा था कि यदि प्रशासन ने अब भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया तो शहर में पुराना इतिहास दोहराया जाएगा।

वायरल वीडियो में बच्चे भी दिखे...
वायरल वीडियो में आधा दर्जन युवतियां डांस करती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात ये कि उनका डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे, लेकिन अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये स्कूली बच्चे थे या कोई और। वीडियो में बच्चों के सामने ही कुछ युवा युवतियों पर नोटों की बारिश कर रहे थे। इसके लिए बकायदा एक बड़ा मंच बनाया गया था।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन