Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

34 साल पुराने गाने का कत्ल! : ‘सात समुंदर पार’ के रीमेक पर भड़के फैंस, कार्तिक-अनन्या की फिल्म का नया गाना नहीं आया पसंद

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है, जो 1991 में आई फिल्म विश्वात्मा के आइकॉनिक गीत ‘सात समुंदर पार’ का रीमेक है। हालांकि, यह नया वर्जन दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहा है।

34 साल पहले रिलीज हुई फिल्म विश्वात्मा का यह गाना सनी देओल और दिव्या भारती पर फिल्माया गया था और आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। ऐसे में इसके रीमेक को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, लेकिन नया वर्जन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

जैसे ही गाना सामने आया, दर्शकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने एक क्लासिक गाने को बेवजह रीमेक कर दिया और उसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब ओरिजिनल गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है, तो उसे दोबारा बनाने की जरूरत क्यों पड़ी।

सुनिए गाना- https://www.youtube.com/watch?v=TDOxWAMYAvY&t=107s

पुराने से बिल्कुल अलग दिखा नया वर्जन

नए गाने में कार्तिक आर्यन को नाइट क्लब में डांस करते हुए दिखाया गया है, जबकि अनन्या पांडे उनके आसपास नजर आती हैं। गाने के बोल और मूल धुन को बनाए रखा गया है, लेकिन इसकी वाइब पूरी तरह बदल दी गई है। दर्शकों का कहना है कि नए वर्जन में ओरिजिनल गाने की जोशीली और डिस्को फील गायब है, जो इसे खास बनाती थी।

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गाने को लेकर मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया का फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कितना असर पड़ता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन