Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP में दर्दनाक सड़क हादसा: दमोह-जबलपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शव

News Desk

News Desk / Tue, Jan 24, 2023

MP में दर्दनाक सड़क हादसा: दमोह-जबलपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शव

दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसा इतना भीषण था कि शव दो टुकड़ों में बंट गए। हादसे की सूचना के पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर कलेहरा में यादव ढाबे के पास हुआ। सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मारी और दोनों को कुचलते हुए निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि चाचा का शव दो टुकड़ों में सड़क पर बिखरा पड़ा मिला। वहीं, बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। शव के पास सैकड़ों की संख्या में शराब की बोतले भी मिली हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंशीपुर गांव निवासी राजकुमार लोधी अपने भतीजे सचिन लोधी के साथ बाइक से चंडी चोपड़ा के लिए जा रहा था। कलेहरा में यादव ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक को सामने से भारी-भरकम वाहन  टक्कर मारते हुए ऊपर से चढ़ाते हुए निकला है। हादसे की सूचना जबेरा थाना पुलिस को मिली और मृतकों के परिजन अवधेश, कोमल सिंह को सूचना दी गई। इसके बाद उपनिरीक्षक सत्यनारायण गोस्वामी, प्रधान आरक्षक संतोष खरे घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जबेरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर शवों का पीएम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जबेरा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है। शव के पास शराब की बोतलें भी मिली हैं इसकी जांच की जा रही है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन