Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Burhanpur: डावालीखुर्द में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, पति-पत्नी और तीन बेटियों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

News Desk

News Desk / Sun, Mar 12, 2023

Burhanpur: डावालीखुर्द में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, पति-पत्नी और तीन बेटियों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत - फोटो : social media

विस्तार

बुरहानपुर से 25 किलोमीटर दूर नेपानगर थाना क्षेत्र में डावालीखुर्द में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं। पिता का शव फंदे पर लटका मिला तो वहीं पत्नी का शव पति के कमरे में ही पड़ा मिला। तीनों बेटियां दूसरे कमरे में मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही नेपानगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि डावालीखुर्द में शनिवार रात हुई घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में मनोज पिता रामा जाति भोई का शव फंदे से लटका था लेकिन उसका एक पैर खाट पर था। वहीं पत्नी साधना मनोज उम्र 35 साल उसी कमरे में नीचे मृत पड़ी नजर आई मनोज की तीन बेटियां अक्षरा नेहा और तनु पास वाले कमरे में एक ही साथ मृत मिलीं।

पूरा परिवार था बीमार
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षा माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं की छात्रा बताई जा रही है, जबकि नेहा पांचवीं की वह छोटी बहन तनु आंगनबाड़ी जाती थी। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्चे और माता-पिता भी बीमार चल रहे थे। मनोज गांव में ही किराने की दुकान पर संचालक था और मच्छी बेचने का काम किया करता था। नेपानगर थाना प्रभारी बीके गोयल ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी हासिल की फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन