Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Sonu Sood: जानलेवा बीमारी से जूझ रहे अथर्व के मसीहा बने सोनू सूद, कहा- मुंबई पहुंचने से पहले शुरू होगा इलाज

News Desk

News Desk / Thu, Dec 22, 2022

Sonu Sood: जानलेवा बीमारी से जूझ रहे अथर्व के मसीहा बने सोनू सूद, कहा- मुंबई पहुंचने से पहले शुरू होगा इलाज

सोनू सूद ने उज्जैन के अथर्व के इलाज कराने का आश्वासन दिया है।

सोनू सूद ने उज्जैन के अथर्व के इलाज कराने का आश्वासन दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

फिल्म अभिनेता सोनू सूद शुक्रवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे अथर्व से मुलाकात की। सोनू से बच्चे के इलाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा है कि उनके मुंबई पहुंचने से पहले बच्चे का इलाज शुरू हो जाएगा।

बता दें कि एक्टर सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्म फतह की सफलता की कामना के लिए महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे। गर्भगृह में पत्नी सोनाली व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सोनू सूद उज्जैन में रहने वाले अथर्व से मिले, अथर्व स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित है। अथर्व  के इलाज की पूरी फाइल देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद को अर्थव के पिता पवन पंवार और उनकी पत्नी भावना ने बेटे के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की बात भी साझा की। सोनू ने तत्काल मुंबई स्थित टीम से बात की। डॉक्टर की टीम से इलाज और इंजेक्शन के हर संभव मदद का एलान भी कर दिया। सोनू ने कहा भगवान महाकाल ने बच्चे अथर्व की मदद के लिए मुझे बुलाया था। शायद भगवान की यही इच्छा थी। बेस्ट डॉक्टर से बच्चे का इलाज करवाएंगे। 

कया होता है स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक आनुवांशिक बीमारी है। यह बीमारी कई प्रकार की होती है, लेकिन इसमें टाइप-1 सबसे गंभीर होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर साल जन्म लेने वाले बच्चों में लगभग 400 बच्चे इस बीमारी से ग्रसित होते हैं। भारत में भी इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला तीरा कामत नाम की एक बच्ची का है, जो स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीड़ित है और जिसका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिसके सिर्फ एक इंजेक्शन की कीमत है 16 करोड़ रुपये है। 
 
विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन