Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: राजगढ़ में आईडी के दुरुपयोग का मामला, गबन का आरोप सह नहीं सका बैंककर्मी, तालाब में कूदकर दी जान

News Desk

News Desk / Thu, Jan 5, 2023

MP News: राजगढ़ में आईडी के दुरुपयोग का मामला, गबन का आरोप सह नहीं सका बैंककर्मी, तालाब में कूदकर दी जान

राजगढ़ में प्रदीप राणा ने सुसाइड कर लिया।

राजगढ़ में प्रदीप राणा ने सुसाइड कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजगढ़ में बैंककर्मी का शव तालाब में मिलने के बाद मामला गरमा गया है। मृतक के परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। 

मामला सहकारी बैंक जीरापुर का है। यहां एक बैंक कर्मी प्रदीप राणा ने सुसाइड कर लिया है। दो साल पहले 2020 में ही उसे उसके पिता की मौत होने पर अनुकम्पा नौकरी मिली थी। कुछ दिन बाद ही उस पर 15 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा। प्रदीप राणा ने सात लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करा दी थी। इसके बाद भी उसे बैंक से नोटिस मिल रहे थे। इससे डिप्रेशन में आकर राणा ने सुसाइड नोट लिखा और तालाब में छलांग लगा दी। 

दूसरे दिन मृतक का शव मिला। जेब से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें प्रदीप ने लिखा कि बैंक के कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि सोजनिया ने उसकी आईडी का दुरुपयोग करते हुए गबन किया है। दूसरे सुसाइड नोट में अपनी अन्नू दीदी की शादी किसी भी कीमत पर नहीं रोकना, चाहे मैं मर भी जाऊं सहित कई बातें लिखी हैं। 

प्रदीप राणा का शव तालाब में मिलने के बाद और सुसाइड नोट की बरामदगी के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर खिलचीपुर में चक्काजाम किया। करीब आधा घंटे चक्काजाम के बाद जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के फोन पर मिले आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। उसके बाद परिजन मृतक के पोस्टमार्टम को तैयार हुए। अंतिम संस्कार के लिए परिजन अभी भी तैयार नहीं है। 

राणा का शव अभी भी खिलचीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है। बैंक के अधिकारी सिरोठिया का कहना है कि आठ लोगों को नोटिस दिए थे। सात ने राशि जमा कर दी थी। उसमें प्रदीप राणा भी शामिल है। खिलचीपुर पुलिस थाना प्रभारी रवींद्र चावरिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे साक्ष्य आएंगे, वैसे कार्रवाई होगी।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन