Logo
Breaking News Exclusive
एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश गरियाबंद में रुचि नहीं दिखा रहे मीलर्स, बफर लिमिट से 8 गुना ज्यादा स्टॉक, क्या फिर दोहराए जाएंगे घोटाले? मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश गरियाबंद में रुचि नहीं दिखा रहे मीलर्स, बफर लिमिट से 8 गुना ज्यादा स्टॉक, क्या फिर दोहराए जाएंगे घोटाले? मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं

: पुष्पराजगढ़ फतह करने हीरा का आज नामांकन: मोदी कैबिनेट के मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे शामिल, हजारों की संख्या में दाखिल करेंगे नॉमिनेशन

MP CG Times / Wed, Oct 25, 2023

कैलाश प्रसाद, अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम आज यानी 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुष्पराजगढ़ विधानसभा के लिए घोषित किए गए प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम दोपहर 12:00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में ये रहेंगे मौजूद भाजपा प्रत्याशी पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम के नामांकन दाखिले में भारत सरकार के इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अनूपपुर जिले की चुनाव प्रभारी मनीषा अनुरागी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। रामदासपुरी ने की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों और सभी मंडलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नामांकन दाखिले में शामिल हो और जीत का मार्ग प्रशस्त करें। पुष्पराजगढ़ के हीरा सिंह श्याम अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. जिले से लेकर भोपाल तक अब पठार का हीरा चमकने लगा है. युवा चेहरा और युवाओं के पसंद हीरा सिंह श्याम को बीजेपी ने पुष्पराजगढ़ से प्रत्याशी बनाया है. इससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है. हीरा पुष्पराजगढ़ के चमकते हुए चेहरे हैं. बीजेपी ने हीरा सिंह श्याम पर बड़ा दांव खेला है. पुष्पराजगढ़ में कांटे की टक्कर बता दें कि पहले चर्चा थी कि सांसद हिमाद्री सिंह को यहां से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. इस बार पुष्पराजगढ़ में भाजपा में कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. बीजेपी आलाकमान ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है. हीरा सिंह श्याम की क्षेत्र में पकड़ ठीक है. युवा चेहरा होने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जताया.
 
 
कदम चूमती गई कामयाबी हीरा सिंह श्याम कम उम्र में जनपद सदस्य बने थे, इसके बाद कामयाबी कदम चूमती गई. हीरा सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट के उम्मीदवार थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से टिकट मुनासिब नहीं हुआ था, जिससे समर्थकों में निराशा देखने को मिली थी, लेकिन इस बार उन पर पार्टी की मेहरबानी बरसी है. कौन हैं हीरा सिंह ? हीरा सिंह श्याम माटी पुत्र के नाम से जाने जाते हैं, जो पुष्पराजगढ़ के अमगवां के रहने वाले हैं. ग्रामीण स्तर से इन्होंने अपनी पढ़ाई की और स्कूल मॉनिटर से लेकर छात्र नेता और IGNTU में इन्होंने अपनी कॉलेज कंप्लीट की. जिले के अलग अलग इलाके में अपना वर्चस्व दिखाया. हीरा सिंह अभी बीजपी से जिला महामंत्री भी हैं, जो अपने इलाके से जनपद सदस्य का चुनाव जीतकर जिले में अ वर्चस्व दिखाया था. क्या कहते हैं युवा ? हमारी टीम ने पुष्पराजगढ़ के युवाओं से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि हीरा भईया छात्र से लेकर हर असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं. इस बार विधानसभा टिकट मिला है. भैया को जिताने में पूरा जोर लगा देंगे. पुष्पराजगढ़ में युवा चेहरे की जरूरत है, जिससे छात्र और अन्य लोगों की समस्याएं खत्म हो, क्योंकि उन्होंने अपनी लड़ाई जमीनी स्तर से शुरू की है, उनको लोगों की समस्याओं की समझ है. नामांकन से पहले क्या बोले हीरा सिंह श्याम ? MP CG टाइम्स से चर्चा के दौरान हीरा सिंह श्याम ने कहा कि जिस दिन से बीजेपी ने मुझे प्रत्याशी बनाया है, उस दिन से मैं जनसंपर्क में एक एक गांव में लोगों से मिला हूं और उनकी समस्याओं को करीब से देखा हूं. लोगों का कहना है कि रोजगार, कॉलेज, अस्पताल, पुष्पराजगढ़ को जिला समेत अन्य प्रमुख मांगें हैं, जिनको मैं जानता से वादा कर आज चुनाव मैदान में उतरने नामांकन दाखिल करने आया हूं. जनता की मांग ही मेरी जीत है, उन्हीं मुद्दों को लेकर मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं. मौजूदा विधायक के खिलाफ काफी नाराजगी है. गांवों में विकास नहीं हुआ है, जनता की आवाज बनकर मैं आज आपके बीच हूं. पुष्पराजगढ की डिटेल जानकारी
पुष्पराजगढ़ मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में स्थित एक तहसील है। यह अनुपपुर जिले की 4 तहसीलों में से एक है। पुष्पराजगढ़ तहसील में 271 गांव और 1 कस्बे है। भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, पुष्पराजगढ़ तहसील में 52979 घर हैं, जनसंख्या 230005 है जिसमें 115350 पुरुष और 114655 महिलाएं हैं। 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 36539 है जो कुल जनसंख्या का 15.89% है। पुष्पराजगढ़ तहसील का लिंगानुपात 931 की तुलना में लगभग 994 है जो मध्य प्रदेश राज्य का औसत है। पुष्पराजगढ़ तहसील की साक्षरता दर 51.23% है जिसमें से 60.15% पुरुष साक्षर हैं और 42.24% महिलाएँ साक्षर हैं। पुष्पराजगढ़ का कुल क्षेत्रफल 1746.77 वर्ग किमी है तथा जनसंख्या घनत्व 132 प्रति वर्ग किमी है। कुल जनसंख्या में से 96.34% जनसंख्या शहरी क्षेत्र में और 3.66% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। पुष्पराजगढ़ तहसील में कुल जनसंख्या का 7.19% अनुसूचित जाति (एससी) और 76.84% अनुसूचित जनजाति (एसटी) हैं।

पुष्पराजगढ़ धर्म जनसंख्या

विवरण जनसंख्या को PERCENTAGE
कुल 230005 100%
हिंदू 207649 90.28%
अन्य धर्म और मत 19781 8.6%
मुसलमान 1420 0.62%
ईसाई 324 0.14%
जैन 174 0.08%
सिख 23 0.01%
बौद्ध 14 0.01%
पुष्पराजगढ़ शहरी एवं ग्रामीण जनसंख्या
कुल जनसंख्या में से 50% जनसंख्या शहरी क्षेत्र में और 60% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में रहती है
विवरण शहरी ग्रामीण
घरों की संख्या 1952 51027
कुल जनसंख्या 8416 221589
जनसंख्या (%) 53.64% 49.98%
पुरुष जनसंख्या 4514 110836
महिला जनसंख्या 3902 110753
लिंग अनुपात 864 999
साक्षरता (%) 71.42% 50.46%

पुष्पराजगढ़ जनसंख्या तथ्य

परिवारों की संख्या 52979
जनसंख्या 230005
पुरुष जनसंख्या 115350 (50.15%)
महिला जनसंख्या 114655 (49.85%)
बच्चों की जनसंख्या 36539
क्षेत्र 1746.77 किमी2
जनसंख्या घनत्व/किमी2 132
लिंग अनुपात 994
साक्षरता 51.23%
पुरुष साक्षरता 60.15%
महिला साक्षरता 42.24%
अनुसूचित जनजाति (एसटी)% 76.84%
अनुसूचित जाति (एससी)% 7.19%
कब क्या होगा यहां पढ़िए ? Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन