Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Pravasi Bhartiya Sammelan: उज्जैन कलेक्टर होटल व्यवसायियों से बोले- सेवा ऐसी हो कि मेहमान दिल खोलकर करें तारीफ

News Desk

News Desk / Thu, Dec 22, 2022

Pravasi Bhartiya Sammelan: उज्जैन कलेक्टर होटल व्यवसायियों से बोले- सेवा ऐसी हो कि मेहमान दिल खोलकर करें तारीफ

उज्जैन में होटल व्यवसायियों के साथ मीटिंग करते कलेक्टर

उज्जैन में होटल व्यवसायियों के साथ मीटिंग करते कलेक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर उज्जैन में भी तैयारियां हो रही हैं। आला अफसर तैयारियों पर नजर जमाए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसी के मद्देनजर  छोटे एवं मध्यम होटल व्यवसायियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि सेवा से मेहमानों का दिल जीतने का मौका है। 

उज्जैन के विक्रम कीर्ति मन्दिर में ये बैठक की गई थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि होटल व्यवसायी सप्ताहांत पर किराया न बढ़ाएं, पूरे सप्ताह एक समान किराया रखें। होटल के पास पार्किंग की सुविधा विकसित की जाए और अच्छी सेवा से यात्रियों का दिल जीतें। आगामी समय में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं ग्लोबल इंवेस्टर मीट के मद्देनजर उज्जैन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार हो। होटल में उन्हें उच्च कोटि की सेवाएं प्रदान की जाएं व समस्त नियम कायदों का पालन किया जाए। 

कलेक्टर ने होटल व्यवसायियों को भविष्य के फायदे भी गिनाए। कहा कि उज्जैन के पर्यटन एवं यहां की अर्थव्यवस्था को श्री महा महाकाल लोक बनने के बाद से गति मिली है। अभी तो श्री महा महाकाल लोक का द्वितीय चरण भी तैयार होना है। इसके बाद जितने लोग आज आ रहे हैं, उससे कहीं बड़ी तादाद में श्रद्धालु यहां आएंगे। यदि अच्छी सेवाएं देंगे तो यात्री गण फिर से आने पर उसी होटल की खोज करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सतत चलने वाला सिलसिला है। यदि सेवा में कमी या व्यवहार में त्रुटि पाई जाएगी तो यहां आने वाले श्रद्धालु आने से कतराएंगे। श्रद्धालुओं के आगमन का निरन्तर लाभ लेने के लिए उच्च कोटि की अतिथि सत्कार परम्परा का हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन