Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Politics: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? बताया बीजेपी में तीन साल का अनुभव

News Desk

News Desk / Fri, Feb 3, 2023

Politics: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? बताया बीजेपी में तीन साल का अनुभव

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद, इसकी रेस में शामिल चेहरों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री के साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि वे शिवराज के बाद पार्टी में मुख्यमंत्री पद के अगले दावेदार हो सकते हैं। चुनावी साल में ये चर्चा और तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब खुद इसे लेकर बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा, हमारे सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्होंने ये भी साफ किया कि राजनीति हमारे लिए जनसेवा का माध्यम रही है। हमारा, हमारे पिता और आजी अम्मा के अतीत को जिन्होंने देखा है, वे ये जानते हैं कि हमारा लक्ष्य सेवा है।

'शिवराज अच्छा कार्य कर रहे'
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अच्छा कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, इंदौर में दो दिन की इनवेस्टर्स समिट में 15 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। पिछले साल राज्य की जीडीपी ग्रोथ 19 फीसदी से अधिक रही है, जो सभी राज्यों से अधिक है। भारत के दिल में बसे इस राज्य की ओर अब निवेश और अवसरों के लिए भी आसपास के राज्य भी देख रहे हैं।

बेटे की सियासत में एंट्री पर बोले...
जूनियर सिंधिया की सियासत में कब एंट्री होगी। इस सवाल के जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, वह अपने क्षेत्र में अपनी सोच के मुताबिक कार्य कर रहा है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि हमारे परिवार में एक अलिखित नियम है। ये नियम है, एक समय में परिवार का एक ही व्यक्ति राजनीति में होगा, जो हमारे हिसाब से अच्छा है।


बताया बीजेपी में तीन साल का अनुभव...
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी में अपने करीब तीन साल के अनुभव को लेकर भी बात की। सिंधिया ने कहा, पहले बैंकर था और दुनिया की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि ये सेक्टर रिजल्ट ओरिएंटेड है। सिंधिया ने कहा, मोदी सरकार का भी यही मंत्र है, इम्प्लिमेंटेशन, एग्जीक्यूशन और गुड गवर्नेंस।

इसी महीने पीएम करेंगे 148वें एयरपोर्ट का उद्घाटन...
उन्होंने उड़ान योजना के तहत सौ नए एयरपोर्ट्स और एयर ऑपरेशन को लेकर निर्धारित लक्ष्य का जिक्र किया। सिंधिया ने कहा कि हमने अब तक ही 73 एयरपोर्ट्स ऑपरेशनल कर लिए हैं। पीएम मोदी की सरकार के आठ साल में ही देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से 147 पहुंच चुकी है। सिंधिया ने कहा कि इसी महीने 148वां एयरपोर्ट भी ऑपरेशनल हो जाएगा और इसका उद्घाटन खुद पीएम मोदी करेंगे।


केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट पर कनेक्टिविटी बढ़ाने का जिक्र किया और साथ ही रीवा में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से किए जा रहे 50 करोड़ के निवेश पर भी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड़ान योजना के तहत छोटे शहरों पर फोकस की बात कही और ये भी जानकारी दी कि ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन