Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून को गुजरात में मिला प्रथम पुरस्कार, राज्य स्तरीय परेड में लिया था भाग

News Desk

News Desk / Thu, Jan 26, 2023

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून को गुजरात में मिला प्रथम पुरस्कार, राज्य स्तरीय परेड में लिया था भाग

मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून को गुजरात में मिला प्रथम पुरस्कार।

मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून को गुजरात में मिला प्रथम पुरस्कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के बाटोद में हुए राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने मध्यप्रदेश पुलिस प्लाटून को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने इस पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून को बधाई दी है।

26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में 25 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया, जिसमें गुजरात पुलिस के अलावा बीएसएफ, इंडियन कोस्ट गार्ड एवं अन्य प्लाटूनों ने भी परेड में हिस्सा लिया था। मध्यप्रदेश के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि गुजरात के बाहर से परेड में शामिल हुईं प्लाटूनों में मध्यप्रदेश पुलिस की प्लाटून को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

32वीं बटालियन, उज्जैन के उप निरीक्षक शैलेंद्र राजोरिया ने प्लाटून कमांडर के रूप में नेतृत्व किया। रिजर्व कमांडर 34वीं बटालियन धार के उप निरीक्षक संदीप डावर रहे। प्लाटून में कुल 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जबकि पांच रिजर्व में रहे।

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने डीजीपी / आईजी कॉन्फ्रेंस- 2015 में आपस में पुलिस के बेहतर समन्वय के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में पड़ोसी राज्यों की प्लाटून्स को शामिल करने पर बल दिया था। इसी तारतम्य में गुजरात में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2023 में गुजरात के अलावा अन्य प्लाटूनों को परेड में शामिल किया गया। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन