Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत 45 दिन के सीजफायर पर टिकी दुनिया, अगले 48 घंटे आखिरी मौका, वरना बड़े हमले की तैयारी हाईकोर्ट बोला- जग्गी हत्याकांड में एक ही सबूत पर एक को बरी करना और दूसरों को दोषी ठहराना सही नहीं गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत 45 दिन के सीजफायर पर टिकी दुनिया, अगले 48 घंटे आखिरी मौका, वरना बड़े हमले की तैयारी हाईकोर्ट बोला- जग्गी हत्याकांड में एक ही सबूत पर एक को बरी करना और दूसरों को दोषी ठहराना सही नहीं

: शहडोल लोकसभा सीट से फुंदेलाल मार्को बने प्रत्याशी: BJP की हिमाद्री सिंह से मुकाबला, जानिए 45 नामों में कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

MP CG Times / Sat, Mar 23, 2024

Phundelal Singh Marko Congress candidate from Shahdol Lok Sabha seat: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार देर रात चौथी लिस्ट जारी कर दी. इसमें 12 राज्यों के 45 नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से 12, उत्तर प्रदेश से 4, महाराष्ट्र से 4, तमिलनाडु से 7, मणिपुर से 2, मिजोरम से एक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 2-2, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार और असम से एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई।

Phundelal Singh Marko Congress candidate from Shahdol Lok Sabha seat: अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से टिकट दिया गया है. वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को मैदान में उतारा गया है. शहडोल लोकसभा सीट से फुंदेलाल सिंह को टिकट Phundelal Singh Marko Congress candidate from Shahdol Lok Sabha seat: आपको बता दें कि शहडोल लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को टिकट दिया गया है. फुंदेलाल सिंह मार्को लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दिया गया है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से दो बार सांसद रहे हैं। आखिरी बार वे 1991 में यहां से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। अब 33 साल बाद एक बार फिर दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनावी मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था। इस चुनाव में वे हार गए थे।

गुना, विदिशा समेत 6 सीटें अभी भी होल्ड

कांग्रेस ने अब तक दो बार में मध्यप्रदेश की 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 6 सीटें अब भी होल्ड हैं। इनमें गुना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, खंडवा और दमोह सीट शामिल हैं। कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है।

2 सीटिंग विधायकों को टिकट, अब तक 5 को

कांग्रेस 12 सीटों के लिए जारी अपनी इस लिस्ट में 2 सीटिंग विधायकों को टिकट दिया है। इनमें उज्जैन से महेश परमार और शहडोल से फुंदेलाल मार्कों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले 10 सीटों के लिए घोषित प्रत्याशियों में 3 सीटिंग विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड से, सिद्धार्थ कुशवाहा को सतना से और ओमकार सिंह मरकाम को मंडला से टिकट दिया है। इस तरह कांग्रेस अपने 5 विधायकों को लोकसभा चुनाव का टिकट दे चुकी है।

अब तक घोषित 22 सीटों में सिर्फ एक पर महिला

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अब तक घोषित 22 सीटों में से केवल एक ही सीट पर महिला को टिकट दिया है। शनिवार को जारी 12 सीटों की सूची में रीवा सीट से नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया है। नीलम मिश्रा रीवा के सिरमौर से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की पत्नी है।

पूरी सूची देखें Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन