: 'मैं मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो', Pawan Singh ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर सरेआम कह डाली ये बात
Pawan Singh on Language Controversy: पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर काफी विवाद चल रहा है. हाल ही में देखा गया कि लोग महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोल रहे हैं, उन लोगों को मारा गया. ऐसे में इस मुद्दे पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया था.
इस बीच अब भोजपुरी के दमदार एक्टर पवन सिंह भी ने भी मराठी-हिंदी भाषा को लेकर अपनी राय रखी है. जी हां, उन्होंने दो टूक कह दिया है कि उन्हें मराठी नहीं आती और मराठी नहीं बोलेंगे. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पावन सिंह ने इस मुद्दे को लेकर और क्या कुछ कहा?
'मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो'
आपको बता दें कि हिंदी-मराठी भाषा को लेकर चल रहे है विवाद पर पवन सिंह ने कहा, 'मेरा जन्म बंगाल में हुआ है लेकिन मुझे बांग्ला नहीं आती है. मुझे लगता भी नहीं है कि मैं बांग्ला सीख भी पाऊंगा. इसीलिए नहीं बोलता. मुझे मराठी भी नहीं आती है. मुझे हिंदी बोलने का अधिकार है.
मैं महाराष्ट्र में रहता हूं तो मुझे मराठी बोलनी चाहिए ये कौनसी बात है. ये तो घमंडभरी बात है. मैं काम करने मुंबई जाऊंगा. ज्यादा से ज्यादा लोग क्या करेंगे मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता है. मराठी नहीं आती है. मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो.'
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी किया था रिएक्ट
वहीं हाल ही में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी पस पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा कि मराठी उन्हें बहुत पसंद है. वो मराठी में गाने भी गाते हैं, लेकिन हिंदी देश की भाषा है. इसीलिए हर जगह हिंदी बोली जानी चाहिए. हमे ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए और बोलनी चाहिए. साथ ही अपनी मातृभाषा हिंदी भी बोलिए.
Tags :
संबंधित ख़बरें
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन