Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Indore News: सैनिक के सीने में धडक़ेगा प्रदीप का दिल, किडनी, आंखों और लीवर से भी दिया नया जीवन

News Desk

News Desk / Mon, Jan 30, 2023

Indore News: सैनिक के सीने में धडक़ेगा प्रदीप का दिल, किडनी, आंखों और लीवर से भी दिया नया जीवन

34 वर्षीय प्रदीप आसवानी के अंगदान संपन्न हुए

34 वर्षीय प्रदीप आसवानी के अंगदान संपन्न हुए - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उज्जैन के व्यापारी प्रदीप आसवानी ने कई लोगों को नया जीवन दिया। 20 जनवरी को रोड एक्सीडेंट के बाद उन्हें संजीवनी हॉस्पिटल उज्जैन में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें इंदौर विशेष जुपिटर हॉस्पिटल लाए जहां उपचार के दौरान न्यूरो सर्जन डॉ बसंत डाक वाले द्वारा परिवार को संभावित ब्रेन डेथ की जानकारी दी गई। उनकी उम्र 34 वर्ष ही थी। ऐसी स्थिति में मुस्कान के सेवादारों द्वारा परिवार से संभावित परोपकारी कार्य अंगदान के लिए परिवार से संपर्क एवं काउंसलिंग की गई। छोटे भाई चिराग आसवानी एवं बहन वानी रतनानी एवं परिवार ने अंगदान के प्रति रुझान दिखाया और सोमवार को अंगदान संपन्न हुए। 

इसमें दिल लेने के लिए पुणे से विशेष विमान द्वारा भारतीय सेना के एआईसीटीसी हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जन कर्नल  डीआर सौरभ सिंह अपने 8 सदस्य चिकित्सक दल के साथ देर रात इंदौर पहुंचे। लीवर विशेष जुपिटर हॉस्पिटल, एक किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल को एवं दूसरी किडनी चोइथराम हॉस्पिटल में उपचाररत रोगियों को दिए गए। दिवंगत के नेत्रदान शंकरा आई बैंक की टीम द्वारा प्राप्त किया गया। इनके लिए शहर में 48वां ग्रीन कॉरिडोर बना। 

सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर चोइथराम हॉस्पिटल और बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए किडनी ग्रीन कारिडोर की सहायता से अंगदान संपन्न हुआ। एक ही दिन में 3 ग्रीन कॉरिडोर बने जिसमें 1 अंतरराज्यीय और दो स्थानीय रहे। इसमें स्थानीय ट्रैफिक पुलिस, सीआइएसएफ एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त समन्वय से निर्माण किया गया। ट्रैफिक पुलिस के महेश चंद्र जैन, अरविंद तिवारी के साथ ही स्थानीय यातायात पुलिस के 150 पुलिसकर्मियों ने योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि इंदौर संभाग आयुक्त एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा एवं मेडिकल कॉलेज डीन एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सचिव डॉ संजय दीक्षित की अगुवाई में अंगदान के कार्य में विशेष तेजी आई है। मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य और मोनीषा बागानी, लकी खत्री, राजेंद्र माखीजा आसवानी ने समन्वय किया। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन