Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: MP News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नहीं थम रहा धमाकों का सिलसिला, विस्फोट से उडी पी-20 बिल्डिंग

News Desk

News Desk / Mon, Feb 27, 2023

MP News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नहीं थम रहा धमाकों का सिलसिला, विस्फोट से उडी पी-20 बिल्डिंग

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (जबलपुर)

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (जबलपुर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के खमरिया स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक्सप्लोसिव डिपो की पी-20 बिल्डिंग में सोमवार देर रात विस्फोट हो गया। इसके कारण पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टॉवर नंबर –सात के समीप स्थित बिल्डिंग नंबर 20 में प्रोपेलेंट रखे थे। बिल्डिंग में प्रोपेलेंट लम्बे समय से रखे थे। बिल्डिंग का इस्तेमाल मैंगजीन के रूप में होता था, जिसके कारण उसमें कोई आता-जाता नहीं था। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग पौने तीन बजे बिल्डिंग में रखे प्रोपेलेंट में विस्फोट हो गया। इसके कारण पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। बिल्डिंग में रखे प्रोपेलेंट में एक-एक कर फटते रहे।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद मलबे की आग पर काबू प्राप्त किया। ओएफके के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने बिल्डिंग पी-20 में विस्फोट होने की पुष्टि की है। उन्होंने घटना की जांच के निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

कर्मचारी नेता अरूण दुबे ने कहा कि ओएफके में लगातार हादसे हो रहे हैं। कुछ समय पूर्व फिलिंग के समय विस्फोट होने के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए थे। इसके बाद एक मशीन में विस्फोट हुआ था। इस घटना के जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच कमेटी का दायित्व है कि वह घटना के कारण का पता लगाकर उसमें सुधार के सुझाव दें। इससे भविष्य में दोबारा ऐसी घटना घटित नहीं हो। फैक्ट्री प्रबंधक कर्मचारियों को जांच रिपोर्ट की जानकारी तक नहीं देती है। फैक्ट्री प्रबंधक को जांच रिपोर्ट कर्मचारियों में सार्वजनिक करनी चाहिए। जिससे सुझाव के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी मिल सके।



Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन