Logo
Breaking News Exclusive
मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

: MP News: शिवराज सरकार रविदास जयंती 5 फरवरी से निकालेगी विकास यात्राएं, मंत्री ब्लॉक तक करेंगे दौरे

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए

सीएम शिवराज मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा अब चुनावी मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को रविदास जयंती के दिन पांच फरवरी से विकास यात्रा की तैयारी करने को कहा है। सीएम ने सभी मंत्रियों को ब्लॉक स्तर तक दौरा करने को कहा है।


 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर मंत्रियों के साथ चर्चा की। मंत्रियों को विकास यात्रा से पहले अपने प्रभारी जिलों का दौरा करने को कहा है। सीएम ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री और कलेक्टर समन्वय के साथ यात्रा का रूट मैप बनाएं और तैयारी शुरू करें। इसमें हितग्राहियों को लाभ, हितग्राहियों से चर्चा और संवाद भी होगा। सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी मंत्रीगण प्रभावी ढंग से जनता के बीच जाएंगे। उत्साह का वातावरण बनेगा। बैठक में विकास यात्रा के अलावा गणतंत्र दिवस और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास यात्राएं 5 से 25 फरवरी तक निकाली जाएगी।
 
ब्लॉक तक मंत्रियों के दौरे, रिपोर्ट देंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा से पहले जिले के प्रभारी मंत्रियों को एक बार दो दिन का दौरा करने को कहा। सीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक में भी मंत्रियों के दौरे होंगे। इसकी ठीक से योजना बनें। दौरे में विकास लक्ष्यों का उद्देश्य पूरा हो और मंत्रीगण लौटने के बाद रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा हमारे काम को जनता के बीच ले जाने का काम हैं। इस वजह से विकास यात्रा और दौरे प्रभावी हो। यह हमारी प्राथमिकता हैं।
 
लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम होंगे
विकास यात्रा के पहले दिन रविदास जयंती का कार्यक्रम होगा। इसमें जो काम पूरे हो चुके है उनका लोकार्पण होगा। जो शुरू करने हैं, उनका शिलान्यास होगा। सभी मंत्रियों के पास विधानसभावार सूची होगी। इसमें सीएम जनसेवा के हितग्राहियों को उसका लाभ देने भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा में हितग्राही सम्मेलन भी होंगे। गांव या ग्राम पंचायत के हितग्राही के सम्मेलन आयोजित होंगे।
 
यह गतिविधियां भी होगी संचालित
विकास यात्रा में गांव/ नगर में नागरिकों, किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं,, स्व-सहायता समूहों आदि के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में की गई अभिनव पहल और उनकी सफलता की कहानियों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया जाएगा। इलाके के भविष्य की विकास रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। यात्रा में आने वाले सार्वजनिक संस्थाओं अस्पताल, डिस्पेंसरी, आंगनवाड़ी, स्कूल, पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना, पशु चिकित्सालय, सहकारी संख समिति का भ्रमण कर उनके सुधार के सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
 
यात्रा का डेटा बेस बनेगा
विकास यात्रा की पूरी जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। प्रत्येक विकास यात्रा को एक विशिष्ठ नाम/ कोड नंबर दिया जाएगा। इसमें यात्रा का नाम, यात्रा प्रारंभ/ समाप्ति की तारीख, यात्रा मार्ग में शामिल ग्राम/वार्ड का जानकारी रखी जाएगी। यात्रा में लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्य अतिथि का नाम प्रभारी मंत्री से चर्चा कर कलेक्टर तय करेंगे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन