Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: नरोत्तम का जीतू पटवारी पर बड़ा आरोप, बोले- सदन में बोला झूठ, प्रश्न एवं संदर्भ समिति को करेंगे शिकायत

News Desk

News Desk / Fri, Dec 23, 2022

MP News: नरोत्तम का जीतू पटवारी पर बड़ा आरोप, बोले- सदन में बोला झूठ, प्रश्न एवं संदर्भ समिति को करेंगे शिकायत

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार को समाप्त हो गया है। सत्र में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के एक आरोप पर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में पटवारी के आरोप पर पलटवार करते हुए सदन में झूठ बोलने का आरोप लगाया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपने पाप के लिए सदन का उपयोग कोई कैसे करता है, यह नजारा कल देखने को मिला। कोई व्यक्ति अपने हितों के लिए कैसे पार्टी को गर्त में ले जाता है, यह भी कल सदन के अंदर देखने को मिला। सदन की कल बड़ी विचित्र स्थिति थी। सरपंच और उप सरपंच दोनों ही गायब थे। गांव और श्रेय लुटने की होड़ कोई तीसरा ही कर रहा था। बिना ड्राइवर और कंडक्टर के अविश्वास प्रस्ताव की गाड़ी चल रही थी। इनकी पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ जी कहते है कि बीजेपी की बकवास सुनने विधानसभा नहीं जाता हूं। कल इनकी पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव को ही बकवास मान लिया और सुनने ही नहीं आए।

मिश्रा ने कहा कि कल कांग्रेसियों में होड़ लगी थी कि कौन कितना झूठ बोल सकता हैं। एक बात बार-बार कल जीतू पटवारी ने कही। सत्र में जीतू पटवारी ने कहा था कि जनंसपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ताओं का 90 बार भोजन विभाग से होना बताया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनको यह विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई है। इस पर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी ने विधानसभा में गलत तथ्यों के आधार पर सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पटवारी ने अपने नंबर बढ़ाने और पार्टी को बदनाम करने के लिए सदन का गलत उपयोग किया। मिश्रा ने कहा कि इस मामले में बीजेपी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को अपनी शिकायत देंगे। मिश्रा ने कहा कि बीजेपी इस मामले में अपने स्तर पर अलग कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पटवारी के खिलाफ बीजेपी विधायक विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति में शिकायत दर्ज कराएगी।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन