Logo
Breaking News Exclusive
सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं

: MP News: मंत्री तुलसीराम सिलावट भोपाल में डैम से पानी रिसाव पर नाराज, चार इंजी. को शो कॉज नोटिस

News Desk / Sun, Jan 1, 2023

जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट

जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश में चुनावी साल के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही मंत्री भी एक्टिव हो गए हैं। सोमवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में घोड़ा पछाड़ डैम का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने दो किमी पैदल चलकर डैम का निरीक्षण किया। मंत्री ने बांध दीवार में कमी पाए जाने पर अधिकारियों को जमकर फटकारा और चार अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 
भोपाल स्थित घोड़ा पछाड़ डैम 1965 का बना हुआ है और इसमें 12 एमसीएम से अधिक पानी आता है। इसके पानी से लगभग 1400 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। मंत्री सिलावट सोमवार को डैम पहुंचे। यहां मंत्री ने बांध की दीवार पर सड़क बनाने के निर्देश दिए। उसके साथ ही मरम्मत का काम नहीं होने पर भी  नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियंता कुसरे को निर्देश दिए कि वे जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एसडीओ, दो सब इंजीनियर को शो काज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब लें। सिलावट ने डैम की वॉल पर 2 किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया और इसी के साथ डैम से निकलने वाली नहर का भी निरीक्षण किया। नहर से पानी के रिसाव पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि केनाल के रिसाव को ठीक किया जावे और उसका पानी वेस्टेज ना हो इसके लिए भी पर्याप्त उपाय किए जाएं। 
 
सिलावट ने बांध में मछली पालन की व्यवस्थाओं को भी देखा यहां पर 266 केज लगाए गए है, जिनमें मछली उत्पादन किया जा रहा है डायरेक्टर मछली पालन विभाग भरत सिंह ने बताया कि प्रत्येक केज में साल में 4 टन मछली पैदा हो रही है। इस प्रकार यहां एक हजार टन से अधिक मछली साल भर में पैदा की जा रही है। मछली की गुणवत्ता के लिए उच्च क्वालिटी स्टेंडर्ड फ्राई डाला जाता है। सिलावट ने बांध के पास बने निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण और खाली जगह में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। नहर के आस-पास यदि कोई अतिक्रमण है तो उसे जिला प्रशासन के साथ कार्रवाई कर तुरंत हटाया जाए। सिलावट ने स्थानीय विधायक और जन प्रतिनिधि के साथ बांध से पानी छोड़े जाने पर कार्यक्रम करने के निर्देश दिए ।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन