Logo
Breaking News Exclusive
समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी

: MP News: कांग्रेस ने सिलेंडर के बढ़े दाम का विरोध कर बहिर्गमन किया, CM बोले- लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार की गई

News Desk / Tue, Feb 28, 2023


कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में किया हंगामा

कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जमकर हंगामा और बहिर्गमन किया। हालांकि, कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक वापस आ गए। बहिर्गमन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकतंत्र की मर्यादाओं को उन्होंने तार-तार किया।
 
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ग्रीन बजट प्रस्तुत करने की घोषणा की इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ने खड़े हुए, तभी नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि आज ही भारत सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी है। इससे घरेलू बजट संभालने वाली महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता हूं कि वे सदन में घोषणा करें कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि को प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा। बजट आया नहीं और महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है। 

वित्त मंत्री के भाषण शुरू करते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण किसी के घर चूल्हा नहीं जल रहा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सदस्यों को बजट पर चर्चा के समय बोलने का पूरा अवसर मिलेगा। अभी टोका—टाकी मत करिए। इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों का विरोध जारी रहा। इस पर अध्यक्ष ने व्यवस्था दी की वित्त मंत्री के अलावा किसी भी सदस्य का वक्तव्य सदन की कार्यवाही में नोट नहीं किया जाएगा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की मूल्य वृद्धि प्रदेश में लागू नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री का कोई वक्तव्य नहीं आया, इस कारण हम बहिर्गमन करते हैं। इसके बाद 11.07 बजे कांग्रेस विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।
 
पहले चार विधायक, फिर सब वापस आ गए
बहिर्गमन के बाद 11:10 बजे सदन में चार कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील और प्रियव्रत सिंह वापस आए। इसके कुछ समय बाद सभी सदस्य वापस सदन में आ गए। वित्त मंत्री बजट प्रस्तुत करते रहे और अलग-अलग समय पर अलग-अलग विषयों पर कांग्रेस विधायकों द्वारा बजट का विरोध और सरकार की कमियां गिनाना जारी रहा।


जनता बजट भाषण सुनना चाहती है : शिवराज
बार-बार टोकाटाकी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खड़े हुए और कहा कि सदन में बजट भाषण सुनने की परंपरा रही है। कांग्रेसी सदस्य इतनी अधिक टोकाटाकी कर रहे हैं कि जनता बजट भाषण सुन नहीं पा रही है। जनता बजट भाषण सुनना चाहती है। मैं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और कमलनाथ से आग्रह करता हूं कि वे सदस्यों को शांत कराएं और बजट भाषण सुनें। बजट में चर्चा के दौरान आप खूब विरोध करिए, हम सबका जवाब देंगे। 

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से जनता दुखी : कमलनाथ
इसके बाद कमलनाथ ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि आज ही केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं, जिससे सदस्य दुखी हैं। इसके बाद भी पूरे बजट भाषण में विपक्षी सदस्य टोकाटाकी करते रहे।


सीएम बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे
मुख्यमंत्री ने मीडिया को सदन में कांग्रेस सदस्यों की टोकाटाकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे। उनके पास कुछ था ही नहीं। उनको लगा कि सबकुछ निर्विध्न चला तो सारी चीजें जनता के पास बहुत प्रभावी ढंग से जाएंगी। इसलिए चिल्लाओ, अराजकता मचाओ, हंगामा करो। मध्य प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकतंत्र की मर्यादाओं को उन्होंने तार-तार किया।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन