Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: शिवराज मिले प्रधानमंत्री से, बोले- जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे मोदी

News Desk

News Desk / Sun, Dec 25, 2022

MP News: शिवराज मिले प्रधानमंत्री से, बोले- जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे मोदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही इंदौर में जनवरी में होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन का आमंत्रण भी दिया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने वाली है, जिसके वर्चुअल उद्घाटन का आग्रह भी पीएम मोदी से किया गया। 

प्रधानमंत्री मोदी से एक घंटे की मुलाकात के बाद शिवराज ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री जी से बहुत सार्थक चर्चा हुई। उनका अनेकों विषयों पर मार्गदर्शन मिला। मध्यप्रदेश में आठ, नौ और दस जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा। दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों से प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। मध्यप्रदेश की परंपराओं के अनुकूल उनके स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। अनेकों प्रकार के कार्यक्रमों की रचना हमने की है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर पधारेंगे। सीएम ने बताया कि इसके अलावा मध्यप्रदेश में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति पधार रहे हैं। अनेकों देशों के मंत्री अपने डेलिगेशन लेकर आ रहे हैं। इस वजह से मैंने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का वर्चुअली उद्घाटन करने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 68 से अधिक देशों से आएंगे डेलिगेट्स
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की भी हमारी काफी तैयारियां है। 68 से अधिक देशों के बिजनेसमैन, इन्वेस्टर्स, 34 देशों के हमारे राजदूत और अलग-अलग राजनयिक भी पधार रहे हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में जी-20 की आठ बैठकें होनी है। इसे लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई। इसमें प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिला। प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी हो रहे हैं। इसका लोगो भी भोपाल में लॉन्च होने वाला है। इन सारे कार्यक्रमों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कई सुझाव दिए हैं।
 
फ्लोटिंग सोलर प्लांट का शिलान्यास करने का आग्रह किया
शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट भी लागू किया है। मध्यप्रदेश के आदिवासी भाई-बहनों को जंगल, जमीन और जल और उनकी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए अनेकों नियम बनाए हैं। उस पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी दी। मध्य प्रदेश में फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट लगने वाला है। एजेंसी तय हो गई है। बांध के ऊपर सोलर पैनल बिछाकर हम बिजली बनाएंगे तो हमारी जमीन भी बचेगी और पानी भी भाप बनकर नहीं उड़ेगा। यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। पर्यावरण बचाने के लिए सोलर एनर्जी बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने उसका भी शिलान्यास करने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है। इस बार प्रदेश में 53 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसकी जानकारी भी पीएम को दी है।  

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें
शिवराज ने बताया कि एक घंटे की चर्चा के दौरान मुख्य चर्चा मध्यप्रदेश के कामकाज को लेकर थी। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि राजनीतिक मसलों पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज से चर्चा की है। खासकर मध्यप्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हालात जानने की कोशिश की। जिस तरह गुजरात में पार्टी ने सख्त फैसले लेकर जीत सुनिश्चित की, उसी तरह के फैसले मध्यप्रदेश में भी लिए जा सकते हैं। ऐसे संकेत भी मिले हैं। लिहाजा, अगले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल की संभावना बन सकती है।  

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन