Logo
Breaking News Exclusive
पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार

: MP News: छिंदवाड़ा में दो घंटे तक चला गाय का ऑपरेशन, पेट से निकाली 12 किलो पॉलीथिन

News Desk / Mon, Jan 2, 2023

गाय का ऑपरेशन

गाय का ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

गाय को बचाने के लिए भले ही सरकार लाखों रुपये खर्चकर गौशाला का संचालन कर रही है, लेकिन छिंदवाड़ा जिले में गाय को खाने के लिए चारा तक नसीब नहीं हो रहा है। इसलिए गाय पॉलीथिन खाकर अपनी भूख मिटाकर अपनी जान दांव पर लगा रही है।

बता दें कि ऐसी एक गाय उमरेठ के गौशाला में भेजी गई थी, जो तंदरूस्त तो थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चारा नहीं खा रही थी। यहां तक कि उसे गोबर करने में भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में पशु चिकित्सक डा. एचजीएस पक्षवार के संज्ञान में मामला आने के बाद  सर्जन डा. अंकित मेश्राम द्वारा छह साल की गाय के पेट का आपरेशन किया तो उसके पेट से लगभग 12 किलो पॉलिथिन बाहर निकाली गई।

दरअसल, गाय के पेट में पॉलिथिन भरी हुई थी, जिसके कारण गाय ने खाना पीना छोड़ दिया था। सर्जन डॉ. अंकित मेश्राम ने लगभग दो घंटे तक एक बड़ी सर्जरी कर गाय के पेट में फंसी पॉलीथिन को बाहर निकाल दिया, जिससे गाय तंदुरूस्त हो गई और जुंगाली भी करने लगी।

गौसेवकों ने गाय का कराया इलाज...
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संजय इनवाती और गौसेवकों ने गाय को हो रही असहनीय पीड़ा के बाद इसकी जानकारी पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा में दी थी, जिसके बाद जब जांच की गई तो गाय के पेट में पॉलीथिन होने की बात सामने आई और गाय का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।

डॉ. मेश्राम के मुताबिक, गाय के पेट में चार चेंबर होते हैं, पहले चेंबर रूमन में प्लास्टिक फंस जाने की वजह से वहां आगे नहीं बढ़ पाता। पॉलिथिन एक दूसरे से लपेट कर एक जगह पर रह जाती है। ऐसे में मवेशियों के पेट की पाचन क्रिया बंद हो जाती है और वहां बीमार हो जाते हैं। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन