Logo
Breaking News Exclusive
मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

: MP News: BJP क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का अपनी सरकार से सवाल- भूख तो मिटी पर क्या भ्रष्टाचार मिटा

News Desk / Mon, Jan 23, 2023


बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किये। उन्होंने उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम बात करते हैं भय भूख और भ्रष्टाचार की। भय और भूख तो मिट गई, लेकिन क्या भ्रष्टाचार मिटा। जामवाल ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो आज तेरा है कल किसी और का था। परसों किसी और का होगा। क्यों व्यर्थ चिंता करते हो यहीं तुम्हारे दुखों का कारण है। उन्होंने टिकट को लेकर कहा कि टिकट किसे मिलेगी किसे नहीं यह भविष्य के गर्त में छिपा हैं।

हमें मजबूत करने चिंतन करें
जामवाल ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के सबसे ज्यादा राज्यों में हमारी सरकारें हैं। पंच-सरपंच से लेकर देश के राष्ट्रपति पद तक हमारे कार्यकर्ता हैं। जो काम हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वो इससे पहले कहीं नहीं हुए। हम देश का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल हैं और मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश में आदर्श संगठन है। इसके बाद भी अगर हम खुद को कुछ जगहों पर कमजोर पाते हैं, तो इस पर हमें चिंतन करना चाहिए। जामवाल ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। जिसका बूथ अच्छा होगा, जीत भी उसी की होगी। इसलिए बूथ को साध लें, तो मंडल, शक्ति केंद्र और जिला सब मजबूत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 प्रतिशत घरों में हमारी केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के हितग्राही मौजूद हैं। हमें उन सभी से संपर्क करना है। अगर आप ये दोनों काम कर लेते हैं, तो आपकी जीत तय है।


 
तय करें कि मेरे कारण कोई समस्या नहीं होगी
जामवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परामर्श देते हुए कहा कि हमारे सामने कोई समस्या नहीं है। हर समस्या का समाधान हम ही हैं। जिस दिन सभी कार्यकर्ता यह तय कर लेंगे कि मेरे कारण कोई समस्या पैदा नहीं होने दूंगा, तो जीत आपकी है। यह ध्यान रखें कि आप राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं। अपने ऊपर, पार्टी पर और ईश्वर पर विश्वास रखें, आपकी जीत को कोई रोक नहीं सकता। जामवाल ने कहा कि जिस तरह से परिवार में बुजुर्गों को सम्मान मिलता है, वैसे ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। स्वयं खुश रहें, दूसरों को खुश रखें और कार्यकर्ताओं से मिलते रहें, क्योंकि वही हमारे भगवान हैं। अगर आप इतना करते हैं, तो आपकी जीत को कोई रोक नहीं सकता।
 
23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होंगे
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र को सशक्त करने की कार्ययोजना में सभी जुटें। उन्होंने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रम हो। 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अप्रैल को को अंबेडकर जयंती के प्रदेश भर में आयोजन होंगे। 23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
 
बजट पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करें
संगठन महामंत्री ने बताया कि 26 और 27 जनवरी को जिला बैठकें, 28 को मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र की बैठक एवं 29 जनवरी को बूथ बैठक आयोजित होगी। जिसमें बूथ टोली, मन की बात कार्यक्रम कों सुनें। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच केंद्र सरकार का बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर चर्चा को लेकर अलग-अलग प्रकोष्ठ प्रबुद्धजन संवाद के कार्यक्रम आयोजित करें। 5 फरवरी को संत रविदास के पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। वहीं 8 फरवरी को सागर में वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा।
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन