Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: दिग्विजय सिंह की कार से टकराया बाइक सवार भोपाल रेफर, पुलिस ने जब्त की पूर्व सीएम की कार, देखें वीडियो

News Desk

News Desk / Thu, Mar 9, 2023

दिग्विजय सिंह की कार से टकराया बाइक सवार भोपाल रेफर, पुलिस ने जब्त की पूर्व सीएम की कार, देखें वीडियो

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार से टकराया युवक।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार से टकराया युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। हादसा राजगढ़ जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अचानक सामने आ गया। टक्कर से युवक बाइक से उछलकर खंबे से टकरा गया। उसे पहले जीरापुर अस्पताल लाया गया, बाद में गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवक अचानक कार के सामने आ गया था, हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। मैंने युवक को अस्पताल भिजवाया, अस्पताल में मिला भी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
 

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताजी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त करने कोड़क्या गांव गए थे। जब वे लौट रहे थे तभी जीरापुर में शिक्षक कॉलोनी के पास बाइक सवार 25 वर्षीय बबलू पिता मांगीलाल बागरी दिग्विजय सिंह की कार के सामने आ गया। कार और बाइक की टक्कर हो गई। बबलू बाइक से उछलकर पास में लगे खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद दिग्विजय सिंह कार से उतरे और युवक के हालचाल जाने। सूचना मिलने पर ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी भी मौके पर पहुंचे और घायल को जीरापुर अस्पताल पहुंचाया। दिग्विजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। युवक के सिर में चोट होने के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भोपाल में दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाया है।


दिग्विजय की कार जब्त
हादसे के बाद जीरापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लापरवाही से कार चलाने को लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार को जब्त कर लिया है। दिग्विजय सिंह दूसरी कार से राजगढ़ के लिए रवाना हुए।  

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन