Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP Weather Today: हवाओं ने फिर बदला रुख, कंपकंपाने लगा मध्यप्रदेश, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

News Desk

News Desk / Thu, Jan 26, 2023

MP Weather Today: हवाओं ने फिर बदला रुख, कंपकंपाने लगा मध्यप्रदेश, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंडक जोर मारने लगी है।

एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंडक जोर मारने लगी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंडक जोर मारने लगी है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से तापमान गिर रहा है। कुछ सिस्टम कमजोर पड़े हैं। जानकारों की मानें तो  29 से 30 जनवरी के बीच फिर से मौसम बिगड़ेगा और वर्षा के आसार हैं। 15 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। दतिया, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, उमरिया और छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक दर्ज किए गए। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री खरगोन और रतलाम जिलों में दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में बड़ामल्हरा में 7, ग्यारसपुर, विदिशा में 4, भोपाल सिटी, नटेरन, बिजावर, मालथौन में 3, बड़गांव धसान, खरगोन में 2 सेमी तक बारिश हुई है।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान को देखें तो ग्वालियर, चंबल, भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा और सागर संभागों के जिलों में, रतलाम, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर और जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया है कि सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, रीवा संभागों के जिलों में मध्यम से घना कोहरा, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर और चंबल संभागों के जिलों तथा रतलाम, इंदौर, उज्जैन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने-गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में कहीं-कहीं गिरावट रही। दतिया में 6 डिग्री तो खजुराहो में साढ़े पांच डिग्री की गिरावट रही। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। ग्वालियर में 9, दतिया में 9.6, गुना में 10, खरगोन-रतलाम में 10.2, खजुराहो में 10.4, मलाजखंड में 11.7, नरसिंहपुर में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। दिन में ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी बनी रही। 


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो 28 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर से 29 से 30 जनवरी के बीच फिर से मौसम बिगड़ेगा और गरज चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में एक्टिव है। यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है। साथ ही राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। उधर हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। इस वजह से अभी दो दिन तक रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि शनिवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इससे एक बार फिर हवाओं का रुख बदलने से नमी के कारण बादल छाने लगेंगे। साथ ही सोमवार से ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में वर्षा भी हो सकती है।
 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन