Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP Weather Today: मध्यप्रदेश में रातें फिर सर्द होने लगीं, बादल हटते ही और बढ़ेगी ठंड

News Desk

News Desk / Thu, Dec 15, 2022

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में रातें फिर सर्द होने लगीं, बादल हटते ही और बढ़ेगी ठंड

एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में फिर रातें सर्द होने लगी हैं।

एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में फिर रातें सर्द होने लगी हैं। - फोटो : self

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में फिर रातें सर्द होने लगी हैं। कई इलाकों में बारिश के बाद अब बादल छंटने लगे हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। हवाओं का रुख भी उत्तरी बन गया है। उत्तर भारत की सर्दीं अब प्रदेश को भी ठंडा कर रही है। जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर और दतिया में 7 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी गिरे तथा शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर संभागों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक, भोपाल, जबलपुर और शहडोल संभागों में काफी अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर और दतिया में 7 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। 

मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो रात के तापमान में गिरावट रही, वहीं दिन का तापमान कहीं-कहीं चार डिग्री तक उछला है। रात का पारा अधिकांश जगह कम हुआ है। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। ग्वालियर में 7, दतिया में 7.2, रीवा में 8.6, नौगांव में 8.7, खजुराहो में 9.4, उमरिया में 9.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो पूर्वी मप्र में तापमान में कोई खास अंतर नहीं रहा, जबकि पश्चिमी इलाकों में इसमें कई जगह गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म मंडला रहा। मंडला में 30.5, राजगढ़ में 30, नर्मदापुरम में 29.6, खरगोन में 29.3, दमोह में 29, उज्जैन में 28.5, रतलाम में 28.2, धार में 27.9, भोपाल-इंदौर में 27.8, सागर में 27.3, उमरिया-शिवपुरी-जबलपुर में 27.2, खंडवा में 27.1, रायसेन में 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल छंटने लगे हैं। साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने की वजह से अब रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन