Logo
Breaking News Exclusive
ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

: MP Weather Today: बादल-बारिश ने बदला मौसम, दिन के तापमान में दस डिग्री तक की बड़ी गिरावट

News Desk / Tue, Dec 13, 2022

मौसम

मौसम - फोटो : self

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज फिर बदला है। दिन का पारा तेजी से लुढ़का है। दिन में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है। इसके पीछे प्रदेश में कहीं कहीं हुई बारिश को बताया जा रहा है। बादलों का डेरा अब भी बना हुआ है। इंदौर संभाग में बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा में एक प्रति-चक्रवात एक्टिव हुआ है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से बादल छाए हुए हैं। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान उज्जैन, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में काफी गिरे। नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन और भोपाल संभागों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक, इंदौर, रीवा, ग्वालियर संभागों में सामान्य से काफी अधिक एवं सागर संभाग में सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। पाटी (बड़वानी), शुजालपुर (शाजापुर), गैरतगंज (रायसेन), शाजापुर में दो तो सागर, श्यामुपर (सीहोर), पाटिया (उज्जैन) में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। 

अगले 24 घंटों का अनुमान बता रहा है कि इंदौर संभाग के जिलों में एवं बैतूल-हरदा जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। 16 और 17 दिसंबर को तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में खासी कमी आई। कहीं साढ़े नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के पास रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। यहां 8.8, रीवा में 10.4, खजुराहो में 10.5, ग्वालियर में 10.7, सतना-उमरिया में 12.8, नरसिंहपुर में 13, सागर में 13.7, गुना-जबलपुर में 14, रायसेन में 14.2, खंडवा में 14.4, राजगढ़ में 14.5, सिवनी में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

दिन का पारा विशेष रूप से गिरा है। उज्जैन में 9.5 डिग्री की गिरावट एक दिन में आई तो भोपाल में 24 घंटे में पारा 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे गर्म मंडला है। मंडला में 30.8, सीधी में 30.6, राजगढ़ में 30, खरगोन में 29.8, गुना में 28.5, रीवा में 28.4, खंडवा में 28.1, शिवपुरी में 28, नौगांव में 27.8, खजुराहो में 27.6, सिवनी में 27.4, ग्वालियर में 27.3, नरसिंहपुर में 27 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि प्रदेश में कहीं-कहीं हुई वर्षा का असर दिख रहा है। तापमान में काफी गिरावट रही। ओडिशा में एक प्रति-चक्रवात एक्टिव हुआ है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अरब सागर में कर्नाटक, केरल के तट पर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। जानकार बता रहे हैं कि वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह कोहरा छाने की भी संभावना है।  

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन