: MP के तीसरे चरण में 37 प्रत्याशी करोड़पति: ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में दूसरे स्थान पर, 18 पर आपराधिक केस, जानिए बाकी उम्मीदवारों की संपत्ति
सबसे कम संपत्ति किसकी
18 उम्मीदवारों में सबसे कम संपत्ति वाले कांग्रेस उम्मीदवार रामू टेकाम हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7 लाख रुपये है। बीएसपी उम्मीदवारों की बात करें तो 9 में से 5 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें मुरैना से बसपा प्रत्याशी रमेश गर्ग 16 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
तीसरे चरण के 18 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले
तीसरे चरण के 1352 प्रत्याशियों में से 244 ने अपने आपराधिक केस की जानकारी दी है। जिसमें से 172 पर गंभीर आपराधिक केस हैं। इसमें बताया गया है कि एमपी के 127 प्रत्याशियों में से 18 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें से 9 के विरुद्ध गंभीर आपराधिक केस हैं।
100 करोड़पति उम्मीदवारों में एमपी के ये नेता शामिल
देश के 1352 प्रत्याशियों में से 100 करोड़पति उम्मीदवारों में सागर के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला का 29वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 51.93 करोड़ है। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह 50.24 करोड़ की संपत्ति के साथ 1352 प्रत्याशियों में 32वें स्थान पर हैं।
भोपाल से चुनाव लड़ रहे रिटायर्ड आईपीएस मैथिलीशरण गुप्ता 19.23 करोड़ की संपत्ति के साथ 60वें स्थान पर हैं। सागर से बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े 17.34 करोड़ की संपत्ति के साथ 70वें स्थान पर हैं। मुरैना से बीएसपी प्रत्याशी रमेश गर्ग 16.47 करोड़ के साथ 74वें और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव 16.32 करोड़ की संपत्ति के साथ 75वें स्थान पर हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन