: सावधान! वॉशरूम के कमोड में निकले 3 कोबरा: सांपों को पकड़ने जिंदा मछलियां रखी गईं, डर के साए में परिवार
गरियाबंद में मां-बेटी को जहरीले सांप ने डसा: रात में चारपाई पर सो रहा था परिवार, तभी आई जमीन पर रेंगती मौत
तीन दिन बाद दो और कोबरा निकले
15 अगस्त की सुबह महेश ने कमोड का ढक्कन हटाया तो वहां फिर से दो कोबरा देखकर चौंक गया। उसने ढक्कन बंद किया और फिर से उसी सांप पकड़ने वाले को बुलाया। इस बीच दोनों कोबरा कमोड के अंदर चले गए। सांप पकड़ने वाले को वॉशरूम में जिंदा मछली रखने को कहा गया ताकि कोबरा बाहर आ सकें। महेश ने मछली लाकर वॉशरूम के टब में छोड़ दी और निगरानी करने लगा। दोपहर में एक कोबरा बाहर आया। महेश ने इसका वीडियो बनाया और डंडे से कमोड का ढक्कन बंद कर दिया।
जब सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच दूसरा सांप कमोड से बाहर आने की कोशिश करने लगा, लेकिन नहीं आ सका। बाहर मौजूद सांप भी अंदर चला गया। इसके बाद महेश ने दूसरे सांप पकड़ने वाले महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया, लेकिन दोनों कोबरा बाहर नहीं आए।
क्या कोबरा की आंखों में होता है कैमरा ? दुश्मनों की फोटो सेव कर लेता है सांप, जानिए क्या है हकीकत और फसाना ?
16 अगस्त को महेश अपने परिवार के साथ कई घंटे घर के बाहर बैठा रहा। इस बीच एक और कोबरा कमोड से बाहर आ गया। महेश ने तुरंत डंडे से ढक्कन बंद कर दिया। सूचना पर स्नेक कैचर महेंद्र पहुंचे और सांप को बचाया। दूसरे कोबरा को पकड़ने के लिए आधे घंटे तक कमोड में पानी डाला गया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
रात में बार-बार दरवाजे की तरफ देखती रही पत्नी
महेश की पत्नी कुसुम ने बताया कि उसने पहली बार इतने बड़े सांप देखे हैं। उसके साथ 8 महीने की बेटी भी है, इसलिए वह हमेशा डरी रहती है। वह तीन रातों से सो नहीं पाई। रात में बार-बार दरवाजे की तरफ देखती रही कि कहीं सांप कमरे में न आ जाए। हालांकि छुट्टी होने के कारण पति पूरे दिन घर पर ही थे, इसलिए वह हिम्मत से काम लेती रही।
लोगों ने कहा तेजाब डालो, लेकिन दिल नहीं माना
महेश ने बताया कि जब सांप मिला तो कई लोगों ने कहा कि गर्म पानी डालो, तेजाब डालो। लेकिन हम सांपों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। इसलिए हमने इंतजार किया और उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर छोड़ दिया। जो मछली हम लाए थे, उसे भी हमने चौकीदार को दे दिया और तालाब में छोड़ने को कहा।
क्या सांप उड़ सकते हैं ? क्या पंख वाले भी सांप होते हैं, जानिए क्या है Flying snakes Facts ?
यहां से सांप आने की संभावना है
महेश ने बताया कि उनके घर के आसपास खेत है। वे तीन साल पहले ही यहां रहने आए हैं। लेकिन यह पहली बार है कि घर में सांप दिखाई दिए हैं। संभवत: खेत से सांप चैंबर के जरिए कमोड तक पहुंचे होंगे। उनके यहां ओवरफ्लो लाइन और टैंक है। इसके बाद लाइन को चैंबर से जोड़ा गया है।
इस बीच सांपों को रेस्क्यू करने वाले महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संभावना है कि ओवरफ्लो के लिए जो चैंबर बनाया गया है, वहां से सांप कमोड तक पहुंचे होंगे। फिलहाल दो सांपों को रेस्क्यू किया गया है, तीसरे सांप का पता नहीं चल पाया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन