: डिंडौरी में MP-CG टाइम्स की ख़बर का असर; खजरवारा सरपंच की छिन गई कुर्सी, CEO ने सरपंच पद से हटाया, प्रभारी सचिव पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार, जानें पूरा मामला
संजय साहू ने की थी शिकायत
संजय साहू ग्राम सुडगांव ग्राम पंचायत खजरवारा निवासी ने अर्जुन सिंह को सचिव सुनील साहू पर नियम विरूद्ध सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने अदेय प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
जिला पंचायत में अटकी थी फाइल
जानकारी के अनुसार कलेक्टर न्यायालय से 29 सितंबर को 2023 को प्रभारी सचिव और सरपंच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला पंचायत डिंडौरी को भेजा था। वहीं, सीईओ जनपद पंचायत मेहंदवानी ने 1 नवंबर 2023 को गलत अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में तत्कालीन प्रभारी सचिव सुनील साहू की सविंदा समाप्ति और सरपंच अर्जुन सिंह को पद से हटाने की कार्रवाई के लिए जिला पंचायत को प्रेषित किया था।
बगैर सड़क निर्माण कराए सामग्री की निकाली राशि
जनपद पंचायत मेहंदवानी के ग्राम सुडगांव निवासी संजय साहू के द्वारा शिकायत की गई थी कि सीसी रोड निर्माण झिरिया टोला सुडगांव में रोड बनी नहीं है और राशि का आहरण कर लिया गया है।
जांच समिति ने की जांच
इस मामले को लेकर जांच दल का गठन किया गया था। जिसमें जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर तत्कालीन सरपंच अर्जुनसिंह और तत्कालीन सचिव गेंदसिंह मरांवी के द्वारा वर्ष 2013 में सी.सी. रोड निर्माण झिरिया टोला के ठाकुर राम के घर से पुलिया तक पंचपरमेश्वर योजना के तहत 5 लाख रुपए की लागत सेे निर्माण कराया गया है।
उपयंत्री रवींद्र भाजीपाले ने किया था मूल्यांकन
बताया गया कि, उस सीसी सड़क की कुल मानव दिवस 150 का भुगतान राशि 21,900 है। जिसे तत्कालीन उपयंत्री रविन्द्र भाजीपाले के द्वारा मूल्यांकन की गई है। तत्कालीन सरपंच अर्जुन सिंह और सचिव गेंदसिंह मरावी द्वारा सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए जे.पी. ट्रेडर्स उमरिया के बिल फर्मों में 30,000 रुपए, 15-15 रुपए सीमेंट, गिट्टी रेत क्रय किया जाकर कुल राशि 60,000 आहरित किया जाना पाया गया है।
जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई
आवेदक संजय साहू के शिकायत पर कलेक्टर न्यायालय से पत्र जारी कर जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया था कि उक्त प्रकरण पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। यह प्रकरण काफी समय से जिला पंचायत में लंबित था। मामले को लेकर 29 अप्रैल 2024 को सरपंच अर्जुन सिंह को धारा 40/1 के तहत कार्रवाई करते हुए पद से पृथक कर दिया गया है। वहीं, सचिव सुनील साहू की कार्रवाई के लिये अलग से नस्ती तैयार की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन