: BJP ने पेश किया 20 साल का रिपोर्ट कार्ड: कांग्रेस से मांगा 53 साल का हिसाब, कमलनाथ पर बोला हमला, सरकार की तारीफ की
कांग्रेस से 53 सालों का मांगा जवाब
ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसके अंतर्गत हर सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है. हमने अपना रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत किया है और गलत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को इस रिपोर्ट कॉर्ड का जवाब देना चाहिए. कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, उसका जवाब देना चाहिए,अपने 53 सालों के शासन का रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत करे. मध्यप्रदेश में 15 महीनों के लिए कमलनाथ की सरकार बनी थी, जिन्हें करप्शननाथ कहा जाता है.
डबल इंजन की सरकार में चहुंमुखी विकास
भाजपा राष्ट्रीय ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 60 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाया. 14 करोड़ लोग गरीबी की सीमा रेखा से बाहर हुए. लगभग 10 सालों में देश की आबादी 10 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करके मोदी जी गरीब कल्याण के पुरोधा बन गए और उनकी योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिला. बंटाधार सरकार ने राज्य के बजट को 23000 करोड़ पर छोड़ दिया था, जिसे शिवराज की सरकार ने 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचाया है.
कांग्रेस विधायक का अश्लील VIDEO लीक: लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
बंटाधार के समय शिक्षा का बजट 2456 करोड़ था, जिसे 38000 करोड़ तक पहुंचाया. स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ था, जिसे 16 हजार करोड़ और सर्व शिक्षा अभियान का बजट जो 844 करोड़ था, उसे 66 हजार करोड़ तक पहुंचाया. भाजपा सरकार ने इसे 64390 करोड़ तक पहुंचाया. प्रति व्यक्ति आय 11700 से बढ़कर 1.40 लाख रुपये हो गई. बंटाधार सरकार के समय प्रदेश की सड़कें बदनाम थीं, भाजपा की सरकार ने 5.10 लाख कि.मी. अच्छी क्वालिटी की सड़कें बनाईं और राष्ट्रीय राजमार्ग जो सिर्फ 4800 किलोमीटर थे, उन्हें 13000 किलोमीटर तक पहुंचाया.
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन