: MP: बागेश्वर धाम के बंद कमरे में कमलनाथ की धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, कहा- हनुमानजी के दर्शन करने आया था
कमलनाथ ने सोमवार को बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम जाकर हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने बंद कमरे में धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दो मिनट मुलाकात भी की। कुछ कांग्रेस नेता भी मिलना चाहते थे, लेकिन कमलनाथ ने बाहर ही रुकवा दिया। पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम तो हनुमान जी के दर्शन करने आए हैं। मैंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया है। 101 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है वहां। यहां मैंने प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
पिछले कुछ समय से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं और सुर्खियां बने हुए हैं। खासकर, नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों से चमत्कारों को लेकर हुई तकरार के बाद विवादों में भी घिर गए थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ लोगों का धर्मांतरण कर भी चर्चा में आए थे। ऐसे में कमलनाथ का बागेश्वर धाम पहुंचना एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी थे और दोनों नेताओं ने बालाजी के दरबार में पूजा-अर्चना की।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुबह 11 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे। वहां भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बंद कमरे में मुलाकात की। काफी देर तक बागेश्वर धाम में रुकने के बाद कमलनाथ वहां से पन्ना के लिए रवाना हो गए।
पिछले दिनों जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मामला गरमाया था, तब प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर अविश्वास जताया था। कुछ ने तो ढोंगी और पाखंडी तक कह दिया था। ऐसे में कमलनाथ का बागेश्वर धाम पहुंचना डैमेज कंट्रोल की कोशिश बताया जा रहा है। सोमवार से ही बागेश्वर धाम में बड़ा धार्मिक आयोजन शुरू हुआ है। इसमें देशभर से संत समाज के सदस्य जुट रहे हैं। इस दौरान 21 कथावाचक और भजन मंडलियों के भी यहां पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस धार्मिक जलसे में भाग ले सकते हैं।
संविधान से चलता है देश
बागेश्वर धाम में पत्रकारों ने सवाल पूछा कि बागेश्वर धाम के महाराज हिंदू राष्ट्र की मांग करते हैं। इस पर कमलनाथ ने कहा कि भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है। बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया था। बाबा साहब ने सबके लिए संविधान लिखा है और देश उसी से चलेगा|
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन