Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: MP विधानसभा में गरजे MLA फुंदेलाल: पुष्पराजगढ़ विधायक बोले- मामा के बजट में रोजगार पर फरेब का पुलिंदा, झूठी सरकार की झूठी बजट, जनता पर 1 लाख करोड़ का चढ़ा कर्ज

MP CG Times

MP CG Times / Wed, Mar 1, 2023

MP विधानसभा में गरजे MLA फुंदेलाल: पुष्पराजगढ़ विधायक बोले- मामा के बजट में रोजगार पर फरेब का पुलिंदा, झूठी सरकार की झूठी बजट, जनता पर 1 लाख करोड़ का चढ़ा कर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया. सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 1 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा. इसी कड़ी पुष्पराजगढ़ के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने शिवराज सरकार पर कई संगीन इल्जाम लगाए हैं. बजट को विधायक ने झूठ औऱ फरेब का पुलिंदा बताया है.

https://mpcgtimes.com/dead-body-of-policeman-daughter-found-in-rajendragram-sensation-spread-after-minor-girl-body-was-found-in-well/ दरअसल, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आज विधान सभा में बजट सत्र को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार ने बजट पेश किया. आम जनता को इस बजट से काफी आशा थी, लेकिन हाथ उदासी लगी. मामा के बजट में रोज़गार के लिए कुछ नहीं है. एमएसएमई के लिए कुछ नहीं है. प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं है. फुंदेलाल ने कहा कि प्रति व्यक्ति घटी आय और विकास दर को बढ़ाने को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं है. पुरानी योजनाओं को ही वापस शामिल कर गुमराह करने का प्रयास इस बजट में किया गया है. मार्को ने कहा कि ये पूरी तरह से झूठा बजट है. यही पेपरलेस बजट की सच्चाई है. वित्त मंत्री का झूठ से भरा पुलिंदा मिला है. बीजेपी सरकार में 18 साल से लगातार झूठ परोसा जा रहा है. महंगाई से सभी वर्ग परेशान हैं. महंगे घरेलू गैस सिलेंडर से माता बहनें परेशान हैं. चुनावी वर्ष में भी झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया. https://mpcgtimes.com/vikas-yatra-in-pushprajgarh-heera-singh-shyam-said-shivraj-government-public-friendly-schemes/ फुंदेलाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता पर 1 लाख करोड़ का लोन चढ़ा दिया है. इसलिए हम इस बजट का विरोध करते हैं. सरकार से हम मांग करते हैं कि गैस सिलेंडर पर वैट कम कर राहत दे. विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 500 रुपये में सिलेंडर देंगे. कर्मचारियों के मुद्दे की एक भी बात बजट में नहीं है. महंगाई, बेरोजगारी के लिए बजट में कुछ भी नहीं है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन