: MP के जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट: 10 शहरों में पारा 25 डिग्री पार, जानिए अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी और मंडला समेत अन्य जिलों का हाल ?
Madhya Pradesh Weather Update IMD Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. ज्यादातर शहरों में न्यूनतम पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ गया है. शनिवार रात 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. गुना में 27.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात रही।
Madhya Pradesh Weather Update IMD Heatwave Alert: अधिकांश जिलों में शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया. शाजापुर, नौगांव और खजुराहो में पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन इस मौसम में सबसे गर्म रहे। Madhya Pradesh Weather Update IMD Heatwave Alert: मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए राज्य में तूफान, बादल और लू का अलर्ट जारी किया है. मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी, जबकि पूर्वी-दक्षिणी हिस्से यानी नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत 13 जिलों में बादल और तूफान रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है. 6-7 मई को मौसम बदलने का अनुमान है मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धवले ने बताया कि ईरान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते 6 और 7 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू चलने लगती है. इससे लू का भी असर रहेगा. आज से अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा 5 मई: देवास, डिंडौरी में बादल छाए रह सकते हैं। 6 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। 7 मई: नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में लू चलने की आशंका है। वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में बादल छा सकते हैं। 8 मई: नीमच, मंदसौर, रतलाम और खरगोन में लू का अलर्ट है। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बादल और तूफान का असर हो सकता है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन