: शहडोल में फंसे राहुल गांधी: हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, यहीं रात रुकेंगे, सभा में बोले- देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही
देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस, दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस। हम आपको आदिवासी कहते हैं। वे तुम्हें वनवासी कहते हैं। आदिवासी शब्द का अर्थ है वे लोग जो इस भूमि और इस देश के पहले मालिक हैं। वनवासी का अर्थ है जंगल में रहने वाले। आज आपको अपना अधिकार नहीं मिल रहा है।
मोदी जी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। आम आदमी से पूछो तो वो बता नहीं पाएगा कि ये पैसा कितना होता है। मनरेगा को चलाने में 65 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। मोदी जी ने 24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे का माफ कर दिया।
महालक्ष्मी योजना के तहत महिला को एक लाख रुपए देंगे
राहुल गांधी ने कांग्रेस का वादा दोहराते हुए कहा- कांग्रेस पार्टी महालक्ष्मी योजना के तहत देश के हर गरीब परिवार में एक महिला को एक साल में एक लाख रुपए उसके बैंक अकाउंट में डालेगी। हर महीने आपके बैंक अकाउंट में रुपए आएंगे। एक साल में टोटल एक लाख रुपए आएंगे
हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी किसान विरोधी कानून लाए। देश के किसान उस कानून के खिलाफ खड़े हो गए। उन्होंने कानून को रद्द कराया। किसान सिर्फ कर्जा माफ करने की बात करता है। अपनी मेहनत का सही दाम मांगता है। हमारी सरकार आने पर देश के किसानों का कर्जा माफ होगा और कानूनी समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाएगा।
बीजेपी के खातों में मिला काला धन- जीतू पटवारी
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने काला धन वापस लाने की बात कही थी। लेकिन ज्यादातर काला धन बीजेपी के खाते में गया। ये कांग्रेस के खाते में नहीं आया। पीएम मोदी ने कहा था, महंगाई कम करेंगे।आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये तक पहुंच गई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन