: BJP प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फिसली जुबान: कहा- दुर्भाग्य से भाजपा जीती और मोहन यादव CM बने, मंच पर मुख्यमंत्री भी थे मौजूद
सीएम ने गाड़ासरई में किया रोड शो
पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को डिंडौरी जिले के गाड़ासरई पहुंचे। यहां पहले उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में रोड शो किया और फिर कर्मा बाई मंदिर परिसर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया।
आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि डिंडौरी में जो आए उसका भाग्य बदल जाता है। आप लोग पारस हो पारस, जो शिक्षा मंत्री को छुआ तो मुख्यमंत्री बना दिया। डिंडौरी में पहले दो कॉलेज थे। अब 11 कॉलेज शुरू कर दिया गया है। साथ ही लॉ की कॉलेज खोला गया है। जल्द ही शुरू हो रहा है। सीएम ने लोकसभा चुनाव के बाद आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है।
कई कांग्रेसी भाजपा शामिल
सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में गाड़ासरई क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए है। इससे पहले शहपुरा क्षेत्र में भी कांग्रेसी सीएम के उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल हुए रामजी साहू ने बताया कि विचार कांग्रेस से नहीं मिल रहे हैं। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन