Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: देखें MP की खास खबरें: CM ने छिंदवाड़ा CMHO को मंच से ही कर दिया निलंबित, जोबट में दिखा हैरान करने वाला नजारा

News Desk

News Desk / Thu, Dec 8, 2022

देखें MP की खास खबरें: CM ने छिंदवाड़ा CMHO को मंच से ही कर दिया निलंबित, जोबट में दिखा हैरान करने वाला नजारा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने सीएमएचओ की लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद छिंदवाड़ा सीएमएचओ डॉ डीसी चौरसिया और बिछुआ सीएमओ को मंच से ही निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। अपने अनूठे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो आयुष्मान कार्ड को लेकर सीएमएचओ को हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन उन्होंने फिर से छिंदवाड़ा में पोस्टिंग करा ली है जो एक लापरवाही है इन्हें मैं तत्काल सस्पेंड करने के आदेश कलेक्टर को देता हूं। साथ ही उन्होंने बिछुआ नगर पंचायत के सीएमओ को भी शिकायत के चलते निलंबित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह अनूठा अंदाज देखकर जनता ने जमकर तालियां भी बजाई।

गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब मध्यप्रदेश में बीजेपी ने मिशन 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ग्वालियर के दौरे पर पहुंचे हैं, और ग्वालियर चंबल संभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन ने आगामी चुनाव 2023 और 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसका समय आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा गुजरात के अंदर जो आंधी आई है वह ककराना से घुसेगी और मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल से लेकर बैतूल अलीराजपुर तक जाकर पूरे मध्यप्रदेश में कोने-कोने तक पहुंचेगी और 2023 में मध्यप्रदेश में भी इतिहास बनेगा। 

पढ़ें पूरी खबर: VD Sharma: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- गुजरात के बाद एमपी में समय आ गया है, 2023 की तैयारियां शुरू

आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर के जोबट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियों को ढोया जा रहा है। वायरल वीडियो में ऑटो में अंदर-बाहर-ऊपर सिर्फ सवारियां ही सवारियां नजर आ रही हैं, तो वहीं ऑटो के सिर्फ पहिए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नंबर प्लेट से ऑटो तलाश कर ऑटो को जब्त कर लिया है। वीडियो दीपावली के समय का बताया जा रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर: हैरान कर देगा वीडियो: एक ऑटो के अंदर-बाहर 50 से ज्यादा सवारियां, पुराने वीडियो पर पुलिस ने अब की कार्रवाई

शहडोल में तमंचे की नोक पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से बोलेरो समेत 11 लाख का माल जब्त किया गया है। सात सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के अहरी बाना मऊ में रहने वाले फूलचन्द्र पिता ने थाना सोहागपुर डीजल लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के साथ कट्टे की नोंक पर चार लोगों ने डीजल की लूट की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें पूरी खबर: Shahdol: कट्टे की नोक पर डीजल लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, बोलेरो से आते थे आरोपी

सतना नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को सतना शहर में विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। सफाईकर्मी स्टेशन रोड से होते हुए निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारी ने मांग कि है उन्हें नौकरी में वापस रखा जाए। बता दें, सतना नगर निगम में एक साथ 84 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। नगर निगम ने बजट में कटौती और आर्थिक संकट का हवाला देकर 84 कर्मचारियों को घर बैठने का निर्देश दिया है। निकाले गए कर्मचारी सतना नगर निगम के वार्डों में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे थे।

पढ़ें पूरी खबर: Satna: नगर निगम ने 84 सफाई कर्मियों को नौकरी से निकाला, आक्रोशित मजदूरों ने रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

कूनो सेंचुरी से सटे हुए खेतों पर रखवाली कर रही एक महिला किसान पर भालू ने हमला कर दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची अगरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगरा की आदिवासी बस्ती में रहने वाली महिला कमला आदिवासी रोजाना की तरह खेतों पर रखवाली करने पहुंची, वह खेतों से मवेशियों को भगा रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए भालू ने उस पर हमला कर दिया। 

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक पुलिस अधिकारी को अनोखी विदाई दी गई। विदाई जुलूस यादगार रहा। पुलिस के प्रति जनता का ऐसा प्यार कम ही देखने को मिलता है। पुलिस अफसर को जनता ने बैलगाड़ी पर बैठाकर ढोल-नगाड़े बजवाए, लोग झूमते हुए चल रहे थे। विदाई बेला में लोग रोते हुए भी देखे गए। जुलूस में सैकड़ों लोग थे। जगह-जगह स्वागत किया गया। बता दें कि इन पुलिस अफसर की सीएम शिवराज भी तारीफ कर चुके हैं। मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर का है। यहां एसडीओपी संतोष कुमार पटेल पदस्थ थे। उन्होंने अपनी कार्यशैली से ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उनके दीवाने बन गए। एसडीओपी पटेल का स्थानांतरण निवाड़ी जिला से ग्वालियर जिला में हो गया है। इस बात की जानकारी लोगों को लगी तो वे पहले तो उदास हो गए, बाद में समझाने पर विदाई को यादगार बना दिया। 

पढ़ें पूरी खबर: MP: पुलिस अफसर की अनोखी विदाई, बैलगाड़ी पर बैठाकर ढोल-नगाड़े बजाए, विदा करते हुए रोने लगे लोग
 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन