: PM मोदी के रोड शो में मंच टूटा: 3 महिलाएं घायल, चार लोगों के हड्डियों में फ्रैक्चर, एमपी में प्रधानमंत्री ने किया रोड शो
पीएम मोदी जबलपुर में रोड शो करने पहुंचे थे
प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में रोड शो कर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान सड़कों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान लोग पीएम मोदी और पार्टी के फोटो वाले बैनर लेकर 'अब का समय 400 के पार' और 'जय श्री राम' जैसे नारे लगा रहे थे.
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे. रोड शो के जरिए बीजेपी ने जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं में जोश का संदेश दिया.
पीएम के साथ सीएम मोहन, प्रत्याशी आशीष दुबे भी मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शाम 6.40 बजे कटंगा के भगत सिंह चौराहे से धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ. रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ वाहन में मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य सरकार के मंत्री व स्थानीय विधायक राकेश सिंह और लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे भी सवार थे. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे. लोग 'जय श्री राम' और 'अब की बार 400 के पार' के नारे लगा रहे थे.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन