: Shivpuri: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से विस्फोट, एक बच्चे की मौत
अस्पताल में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
शिवपुरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में अचानक आक्सीजन सिलेंडर के लीक होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, अस्पताल में मौजूद तमाम लोग अस्पताल से बाहर आ गए, जिसमें अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे।
वहीं, जिस वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर का लीकेज हुआ था, वहां नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था, जिसमें बैराढ क्षेत्र का भी एक बच्चा भर्ती था, जिसकी आक्सीजन न मिलने के चलते मौत हो गई। वहीं, मृतक शिशु की मां का कहना है कि जब वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर के लीक होने की आवाज सुनी तो सभी लोग वार्ड से भागने लगे। इस दौरान वह भी अपने बच्चे को लेकर वार्ड से बाहर निकल गई।
वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस नवजात शिशु की मौत को छिपाने की कोशिश करता नजर आया। जबकि आक्सीजन सिलेंडर की लीकेज के दौरान हुई आवाज से यह सारा घटनाक्रम हुआ और वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण बच्चे की मौत हो गई।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन