Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Indore News: मिट्टी में दबा मजदूर, पोकलेन लगने से धड़ से अलग हुआ सिर

News Desk

News Desk / Sun, Jan 22, 2023

Indore News: मिट्टी में दबा मजदूर, पोकलेन लगने से धड़ से अलग हुआ सिर

निगम के काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई

निगम के काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सोमवार को हुए एक हादसे ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर फिर से अंगुलियां उठा दी हैं। निगम के काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि छोटी ग्वालटोली इलाके मेंं सीवरेज लाइन डालने के दौरान सोमवार दोपहर मिट्टी धंस गई। हादसे में दो मजदूर मिट्टी में ही अंदर दब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। उसे निकालने में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है। पुलिस लापरवाही के मामले को लेकर जांच कर रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। 

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा यहां पर सीवरेज लाइन का काम किया जा रहा था। यहां ठेकेदार द्वारा 20 फीट से भी अधिक गहरा गड्ढा खोदा गया था। तीन मजदूर इस गड्ढे में मिट्टी हटाकर पाइप डालने का काम कर रहे थे तभी चट्टान सहित मिट्टी मजदूरों के ऊपर गिरी, जिसमें दो मजदूर मिट्टी में दब गए।

एक आईसीयू में भर्ती
पुलिस के मुताबिक मजदूर दिलान पटेल (35) निवासी शंकरबाग की मिट्टी में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू उर्फ दिनेश पुत्र सोमलाय निवासी झाबुआ को सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट है। वह आईसीयू में भर्ती है।

पोकलेन से हुआ सिर धड़ से अलग
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि मजदूरों के दबने के बाद काफी मिट्टी उनके ऊपर गिर गई थी। पोकलेन से मिट्टी हटा रहे थे तभी जोर से पोकलेन का पंजा लगने से दिलान पटेल के शव की गर्दन शरीर से अलग हो गई। 


मेसर्स अमेय इंटरप्राइजेस कर रही थी काम
मधुमिलन चैराहे के पास सीवर चैंबर निर्माण का कार्य मेसर्स अमेय इंटरप्राइजेस द्वारा किया जा रहा था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा को तत्काल घटना स्थल पर भेजा और घटना की जांच के आदेश दिए। उक्त घटनाक्रम में महापौर द्वारा निर्माण कार्य के दौरान गड्ढे में मिटटी धंसने से एक मजदूर की मुत्यु होने पर गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए, जांच में दोषी जाने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन