Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Khandwa: भाजपा सांसद ने ऑटो से किया जनसंपर्क, कांग्रेस ने महंगाई को लेकर कसा तंज

News Desk

News Desk / Mon, Jan 16, 2023

Khandwa: भाजपा सांसद ने ऑटो से किया जनसंपर्क, कांग्रेस ने महंगाई को लेकर कसा तंज

खंडवा के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक ऑटो रिक्शा में बैठकर प्रचार किया।

खंडवा के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक ऑटो रिक्शा में बैठकर प्रचार किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर नगर पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके लिए खंडवा के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक ऑटो रिक्शा में बैठकर प्रचार किया। पाटिल का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, कांग्रेस ने इसे महंगाई से जोड़ते हुए तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा है कि बढ़ती महंगाई के चलते भाजपा सांसद और विधायक खुद त्रस्त हैं इसलिए उन्हें ऑटो रिक्शा से प्रचार करना पड़ रहा है।

बता दें, 20 जनवरी को ओंकारेश्वर नगर पंचायत चुनाव की वोटिंग होगी। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। भाजपा के सांसद व विधायक ने नागरिकों से जनसंपर्क कर पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान सांसद विधायक ऑटो रिक्शा में सवार होकर तीर्थ नगरी में जनसंपर्क करते नजर आए।

ऑटो रिक्शा से प्रचार का सांसद पाटिल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सांसद पाटिल ने मतदाताओं से कहा कि भाजपा को वोट देने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार को मजबूती दें। ऑटो रिक्शा से प्रचार करते समय उनके साथ मांधाता के विधायक नारायण पटेल भी थे। पटेल ने कहा कि परस्पर सहयोग से तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का विकास संभव है।

इधर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि सांसद लोकप्रियता बटोरने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं, क्योंकि वह इतनी महंगाई में अपनी गाड़ी का डीजल पेट्रोल बचाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह पुरानी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते भाजपा सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष इतने त्रस्त हो गए हैं कि उन्हें अपनी गाड़ी छोड़कर ऑटो से प्रचार करना पड़ रहा है।

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन