Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: बागेश्वर धाम: आशाराम को ढोंगी कहने वाले पत्रकार को फोन पर मिली धमकी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

News Desk

News Desk / Tue, Dec 27, 2022

बागेश्वर धाम: आशाराम को ढोंगी कहने वाले पत्रकार को फोन पर मिली धमकी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पत्रकार जिसे फोन पर धमकी मिली

पत्रकार जिसे फोन पर धमकी मिली - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दमोह के होमगार्ड ग्राउंड पर चल रही श्रीराम कथा आयोजन स्थल पर सोमवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में एक पत्रकार ने ढोंगी बाबाओं का जिक्र करते हुए आशाराम का नाम लिया था। जिसके बाद  शाम को पत्रकार को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। धमकी के बाद पत्रकारों ने कोतवाली में जाकर एक लिखित आवेदन दिया है ताकि अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

बता दें, सोमवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में उन्होंने कई लोगों को नाम लेकर बुलाया और उनके सवाल बता कर उनके जवाब और उनका समाधान दिया। इसी बीच उन्होंने पत्रकार बीडी शर्मा को बुलाया और तीन पर्चे लिखे, उन पर्चों के पीछे उन्होंने नंबर लिख दिए और कहा कि वह जिस किसी को भी यहां लेकर आएंगे और जिस व्यक्ति के लिए जो भी पर्चा पढ़ने को कहेंगे उसका वही पर्चा लिखा मिलेगा। इसके बाद बारी-बारी से पत्रकार ने तीनों पर्चों को अपने मुताबिक नंबर बताए और शास्त्री ने उन पर्चों को पड़ा, जिसमें वह व्यक्ति के निकले जिसके लिए पत्रकार ने वह नंबर दिलवाया था।

इसके बाद पीठाधीश्वर ने पत्रकार से कहा कि मुझे पता है कि तुम संदेह रखते हो, लेकिन अब तुम्हारा अनुभव क्या बोलता है। इस पर पत्रकार ने कहा कि पहले उसे लगता था कि यह सब ढोंग है, लेकिन जो मैंने खुद देखा उससे लगता है कि कुछ ना कुछ तो है भगवान है। इसी दौरान पत्रकार ने यह भी कह दिया कि यह बात भी सही है कि कुछ ढोंगी बाबा जैसे आसाराम के कारण सभी बदनाम हो रहे हैं और इसलिए शक की सुई घूमती रहती है। पत्रकार की इस बात को धाम के यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जा रहा था। शाम को पत्रकार बीडी शर्मा को दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया और आसाराम को ढोंगी कहने पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। इसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि साइबर सेल को आवेदन दिया है ताकि आरोपी का पता लग सके। जैसे ही आरोपी की पहचान होगी उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन