दो दिन पहले इंदौर में जीतू पटवारी और एक कर्मचारी के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर बाद में जीतू पटवारी ने मीडिया के सामने कर्मचारी को ठेस पहुंचने को लेकर क्षमा भी मांगी थी और मामले का पटाक्षेप हो गया था.
: शिवराज सरकार पर सियासी अटैक: FIR से नहीं डरते कांग्रेसी, अंग्रेजों के सामने नहीं झुके, इन चोरों के सामने क्या झुकेंगे- जीतू पटवारी
भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस (Congress) मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) ने कांग्रेस नेताओं पर हो रही FIR (FIR Against Congress Leaders) को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सिर्फ बदलापुर की राजनीति चल रही है. FIR से कोई कांग्रेसी नहीं डरता, कांग्रेस के लोग कानून को मानने वाले हैं.
जीतू पटवारी ने कहा कि मेरे ऊपर बीजेपी नेताओं के दबाव में एफआईआर दर्ज कराई गई है. उत्तम यादव नामक जिस कर्मचारी से नोकझोंक हुई थी, उसने खुद एफआईआर दर्ज कराने के लिए मना किया था. उत्तम यादव की कॉल डिटेल चेक होनी चाहिए कि उसकी किन भाजपा नेताओं से उसकी बातचीत हुई है.
जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने इंदौर आईजी को चिट्ठी (Letter to Indore IG) लिखकर प्रकरण निरस्त करने के लिए कहा है. इसके साथ ही हम हर स्थिति में पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 6 हजार मुकदमे (6 Thousand Cases Against Congress Workers) दर्ज किए गए हैं. मेरे ऊपर 35 मुकदमे दर्ज हैं, अब यदि सरकार इसे 135 भी कर देती हैं, तो भी हम कांग्रेसी न डरेंगे और न झेपेंगे. आजादी के दौरान कांग्रेसी अंग्रेजों से डरे नहीं, तो इन चोरों से क्या डरेंगे.
लोकतंत्र की हत्या कर रहे गृहमंत्री
कर्मचारी से नोकझोंक का वीडियो हुआ था वायरल
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन