Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Damoh: जिंदल कंपनी के सुपरवाइजर का शव पेड़ से लटका मिला, ठेकेदार पर केस दर्ज करने की मांग, परिजनों का प्रदर्शन

News Desk

News Desk / Sun, Dec 11, 2022

Damoh: जिंदल कंपनी के सुपरवाइजर का शव पेड़ से लटका मिला, ठेकेदार पर केस दर्ज करने की मांग, परिजनों का प्रदर्शन

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में जिंदल कंपनी में काम करने वाले सुपरवाइजर का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाय है। उस पर केस दर्ज करने की मांग करते हुए शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कही। 

जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के हिनौती खेत सिंह गांव का है। बताया गया कि गांव में रहने वाले घनश्याम पिता दस्सू अहिरवार जिंदल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को उनका शव बालाकोट गांव में जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और पीएम के लिए भिजवाया। घनश्याम के परिजनों का आरोप है कि जिंदल कंपनी का ठेकेदार लगातार परेशान कर रहा था। उसने ही हत्या की है। मामले की सूचना के बाद दलित समाज के सैकड़ों लोग अस्पताल चौराहे पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि आरोपी ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

परिजन कोमल अहिरवार का कहना है कि मृतक घनश्याम अहिरवार की हत्या की गई है और उसके बाद पेड़ पर लटकाया गया है। जिंदल कंपनी में रीवा का एक ठेकेदार घनश्याम का जातिगत आधार पर अपमान करता था। लगातार प्रताड़ना के बाद दो दिन से उसे घर भी आने नहीं दिया गया और रात में उसकी हत्या करके फंदे से लटका दिया। 

मृतक के पिता दस्सू अहिरवाल का कहना है कि दो दिन पहले उनके बेटे का फोन आया था। तब उसने बताया कि रीवा का ठेकेदार राहुल उसे परेशान कर रहा है। रात में खुले आसमान के नीचे ठंड में बाहर सुलाता है और अलग खाना बनाने के लिए कहता है। उसका कहना है कि तुम दलित हो इसलिए सबसे दूर रहो।  मृतक के पिता का कहना है कि आज सुबह जब मैं ठेकेदार के पास अपने बेटे को खोजते हुए पहुंचा, तो ठेकेदार ने कहा कि उसे नहीं पता कि बेटा कहां गया है। कुछ देर बाद खबर मिली के पास के जंगल में बेटे का शव फंदे से लटका है। उसे कई चोट के निशान हैं, इसलिए यह साफ है कि उनके बेटे की हत्या ठेकेदार ने की है।

प्रभारी सीएसपी भावना दांगी का कहना है कि इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दलित समाज के लोग इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कराना चाहते हैं, जो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन