Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: पहले परिवार से बनाई जान-पहचान...फिर मौका देख किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा

News Desk

News Desk / Fri, Jan 20, 2023

MP News: पहले परिवार से बनाई जान-पहचान...फिर मौका देख किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से अपने मजदूर माता-पिता के साथ काम की तलाश में भाेपाल आई एक किशोरी के साथ जेसीबी ड्राइवर ने दरिंदगी की। आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर छह जनवरी को भोपाल में एक निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म किया। पीड़िता जब अपने परिवार के साथ वापस झाबुआ आई तो पेट में दर्द होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, तब दुष्कर्म का खुलासा हुआ।

भोपाल के छोला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में रहती है। उसके परिवार में सभी लोग मजदूरी करते हैं। वह बीते महीने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मजदूरी की तलाश में भोपाल आई थी। छोला थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में परिवार काम पर लगा था। जिस निर्माणाधीन मकान में पीड़िता रहती थी, उसी में उसके माता-पिता व कुछ अन्य रिश्तेदार मजदूरी करते थे।

पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र यादव नाम का युवक भी उसी मकान में रहता है, जो जेसीबी ड्राइवर है। एक ही मकान में काम करने के कारण नरेंद्र यादव का पीड़िता से और उसके परिजनों से परिचय हो गया। वह उनके कमरे में भी आने-जाने लगा था। गत छह जनवरी को किशोरी के परिवार के सभी लोग मजदूरी कर रहे थे, तभी नरेंद्र यादव किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को डरा धमका कर चुप करा दिया। इसलिए पीड़ित लड़की चुप रही।

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन बाद परिवार वापस झाबुआ चला गया। यहां पर किशोरी को जब पेट में तकलीफ हुई तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया। यहां पर पता चला कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। परिजनों ने जब नाबालिग से पूछा तो उसने बताया कि जेसीबी ड्राइवर नरेंद्र ने उसके साथ छह जनवरी को दुष्कर्म किया था। इसके बाद परिवार के साथ थाने जाकर किशोरी ने झाबुआ पुलिस को शिकायत दी। चूंकि घटनास्थल भोपाल का था इसलिए झाबुआ पुलिस ने प्रकरण भोपाल भेज दिया। अब छोला मंदिर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इधर जेसीबी चालक को एफआईआर की भनक लगी तो वह फरार हो गया है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन