Logo
Breaking News Exclusive
मुर्गा बेचने वाले ने 12 लाख में बनवाया पुल, अर्जी डस्टबीन में फेंक देते थे अधिकारी, निकम्मे सिस्टम ने कैसे मूंदी थी आंखे देवभोग के 90 से ज्यादा केंद्रों में छुआछूत, SC सहायिकाओं के हाथ का भोजन नहीं खा रहे ग्रामीण Ethanol से Petrol Tanks में जम रही काली फंगस, माइलेज घटा, सर्विसिंग चार्ज डबल, जानिए इंजन कैसे हुए खटारा ? 335 एकड़ जमीन किसने खरीदी, बेटा-बहू, पत्नी और भाई के नाम कितने एकड़, इंडियन एक्सप्रेस ने कैसे लाया भूचाल ? क्या योगी सरकार की नाकामी निगल गई 15 बेकसूर, सांसों के लिए तड़पे; इनसाइड स्टोरी में पढ़िए कौन हत्यारा ? गेम सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गई जान, बुझ गया घर का चिराग ₹20 लाख की फिरौती मांगी, जान से मारने की धमकी, 3 राज्यों के बदमाश गिरफ्तार कब्रों से निकले कंकाल, जहर परखने पहले कुत्ते को दिया, एक ही पैटर्न पर हो रही थीं मौतें, वजह हैरान कर देगी सिर पर 6 इंच गहरी चोट, खोपड़ी टूटी, आधी रात को बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी, पुलिस ने उसी को उठाया गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर पर मिली अर्धनग्न लाश, पैर तोड़ दिए, शरीर पर कई जख्म मुर्गा बेचने वाले ने 12 लाख में बनवाया पुल, अर्जी डस्टबीन में फेंक देते थे अधिकारी, निकम्मे सिस्टम ने कैसे मूंदी थी आंखे देवभोग के 90 से ज्यादा केंद्रों में छुआछूत, SC सहायिकाओं के हाथ का भोजन नहीं खा रहे ग्रामीण Ethanol से Petrol Tanks में जम रही काली फंगस, माइलेज घटा, सर्विसिंग चार्ज डबल, जानिए इंजन कैसे हुए खटारा ? 335 एकड़ जमीन किसने खरीदी, बेटा-बहू, पत्नी और भाई के नाम कितने एकड़, इंडियन एक्सप्रेस ने कैसे लाया भूचाल ? क्या योगी सरकार की नाकामी निगल गई 15 बेकसूर, सांसों के लिए तड़पे; इनसाइड स्टोरी में पढ़िए कौन हत्यारा ? गेम सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गई जान, बुझ गया घर का चिराग ₹20 लाख की फिरौती मांगी, जान से मारने की धमकी, 3 राज्यों के बदमाश गिरफ्तार कब्रों से निकले कंकाल, जहर परखने पहले कुत्ते को दिया, एक ही पैटर्न पर हो रही थीं मौतें, वजह हैरान कर देगी सिर पर 6 इंच गहरी चोट, खोपड़ी टूटी, आधी रात को बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी, पुलिस ने उसी को उठाया गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर पर मिली अर्धनग्न लाश, पैर तोड़ दिए, शरीर पर कई जख्म

: Indore News: बुनियादी जरूरतों कोपूरा न कर सका इंदौर का पुराना मास्टर प्लान, अब नए की तैयारी शुरू

News Desk / Sun, Feb 5, 2023


सरकार और प्रशासन के मुताबिक इंदौर शहर का मास्टर प्लान 2021 का समय पूरा हो गया है और अब नए मास्टर प्लान की तैयारी हो रही है। मगर इसके पहले बहुत जरूरी है कि जो मास्टर प्लान और उसकी अवधि पूरी हो गई है, उसका भी एनालिसिस किया जाए। यह देखा जाए कि इसके क्रियान्वयन में कितनी सफलता और कितनी असफलता मिली। इसके साथ इसके लिए जिम्मेदारी तय करने का भी समय है। तभी अगले 50 साल के लिए एक प्रभावी योजना या गाइडलाइन हम बना सकेंगे। 

इस विषय पर शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट अतुल शेठ कहते हैं कि वर्तमान मास्टर प्लान 2021 में जो पूरा हुआ है, उसमें कई बातें हैं जो शहर के लिए अति आवश्यक मानी गई थी जिसमें शहर की सडक़ें, शहर के लिए पानी, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में कई काम हुए हैं। प्रतिशत की दृष्टि से 50 प्रतिशत से  ज्यादा नंबर हम दे सकते हैं। मगर बसाहट, आवास, हरित क्षेत्र, यातायात, परिवहन, ड्रेनेज, बरसाती पानी की निकासी, खेलकूद के मैदान आदि कई क्षेत्र, आज भी चुनौती बने हुए हैं। नर्मदा का पानी शहर में तो आया, मगर घर तक नहीं पहुंचा। आज भी 45 प्रतिशत से ज्यादा आबादी, बगैर नर्मदा के पानी के है।
 

आज आवश्यकता है एक दृष्टि पत्र की जो शहर को आगामी 50 वर्षों के लिए दिशा दे सके उसके लिए आंकलन प्रस्तुत करता हो। जैसे हमारी आबादी कैसे और कितनी होगी? कैसी होगी जनसामान्य के लिए सारी नगरी सुविधा, कैसे कैसे और कब कब होना चाहिए? उसकी लागत कितनी कितनी, कब कब होगी? जनता की जेब को देखते हुए, उस पर अनुमानित भार, कब-कब कितना होना चाहिए? अधोसंरचना खर्च कब-कब कितना और कहां-कहां से कैसे कैसे आएगा? कौन लाएगा यह पैसा? इंदौर शहर के विकास के लिए आज कई विभाग कार्य कर रहे हैं। नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट, जिला योजना समिति, जल संसाधन विभाग, राज्य विद्युत विभाग कमी कंपनी, पुलिस विभाग, आरटीओ आदि कई विभाग हंै। दुर्भाग्य यह है कि वर्तमान मास्टर प्लान में इन सबके लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है। कौन क्या करेगा? कब तक करेगा? और उसका पैसा कहां से कैसे आएगा? एक अधिकारी तक तय नहीं है कि इस पूरे मास्टर प्लान को जो इसकी सफलता, असफलता के लिए जिम्मेदार हो।

वर्तमान मास्टर प्लान के अध्याय 7 में इस बारे में कई बातें हैं जो बहुत स्पष्ट हैं, मगर इस पूरे अध्याय को अनदेखा कर दिया गया। सारे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञों ने भी नहीं देखा। इसी का परिणाम है कि मास्टर प्लान 2021 एक असफल मास्टर प्लान साबित हुआ। आज जरूरत है कि हमारी गलतियों से, अनुभव से, हमें सीखने की। मुझे लगता है कि शहर के जिम्मेदार अधिकारियों ने, जनप्रतिनिधियों ने और विशेषज्ञों ने बैठकर आकलन करते हुए एक दृष्टि पत्र बनाना चाहिए आगामी 50 वर्षों के लिए इसे शासन को सौंपना चाहिए। जिससे शासन को भी मास्टर प्लान बनाने में सहयोग हो सके, वही मास्टर प्लान बनाने वाले भी शहर की वास्तविक आवश्यकताओं से रूबरू हो सकंे और उससे मुंह मोड़ ना सके।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन