Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP News: बदनावर के होटल में महिला ने किया हंगामा, बोली- मंत्री होगा आपका, वह तो रेपिस्ट है, मेरे पैर छुएगा

News Desk

News Desk / Wed, Dec 14, 2022

MP News: बदनावर के होटल में महिला ने किया हंगामा, बोली- मंत्री होगा आपका, वह तो रेपिस्ट है, मेरे पैर छुएगा

बदनावर में हंगामा करने वाली महिला ने बाद में जारी किया स्पष्टीकरण।

बदनावर में हंगामा करने वाली महिला ने बाद में जारी किया स्पष्टीकरण। - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में धार जिले के बदनावर में एक होटल में बाहर से आई एक महिला ने जमकर बवाल काटा। उसने क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह भी कहा कि वह उसे बर्बाद करने ही आई है। विवाद आईडी प्रूफ मांगने पर शुरू हुआ, ऐसा बताया जा रहा है। इस मामले में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस मामले में हंगामा करने वाली महिला ने ही दूसरा वीडियो जारी कर दत्तीगांव को सम्माननीय और आदरणीय बताकर वीडियो वायरल करने वालों को धमकाया है। 

जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक महिला एक अन्य पुरुष के साथ वहां पहुंची थी। वह दो कमरे चाह रही थी। लेकिन, आईडी प्रूफ मांगने पर आनाकानी करने लगी। इस पर खूब बहस भी हुई। वीडियो में तो महिला ने यह तक कह दिया कि राजवर्धन होगा आपका मंत्री, यहां आएगा तो पैर छुएगा मेरे भी। महिला ने खुद को मंत्री से भी बड़ा बताया। आईडी मांगने पर कहा कि पहचान देने मंत्री को यहां बुलाओ। जब भाजपा नेता और होटल मालिक ने महिला से‎ कहा कि आप हमारे मंत्री के बारे में‎ इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं‎ कर सकती, वे हमारे राजा हैं।‎ इसके बाद महिला ने अपने‎ मोबाइल पर कोई वीडियो या फोटो दिखाया, जिसके बाद भाजपा नेता शांत हो गए। वीडियो बदनावर के‎ प्राचीश्री रिसोर्ट का बताया जा रहा है। इसमें महिला से बहस करने वालों में भाजपा नेता चंद्रभानसिंह सोलंकी और होटल मालिक नितिन नांदेचा हैं। ‎इस मामले में मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से बात करने की कोशिशें की गई, लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। 
 
क्या है वायरल हो रहे वीडियो में 
महिलाः राजवर्धन कहां है‎ अभी।
सोलंकीः मेरे को क्या‎ मालूम।‎ 
महिलाः आपका होटल है। 
नांदेचा: मेरा है।‎
महिलाः जब हम आए थे‎ तभी आईडी मांगना चाहिए‎ थी। मैंने कितनी बार ऑनर को बुलाया।‎ 
नांदेचा: हमारे कर्मचारी रहते‎ हैं, उन्हें देना चाहिए थी।‎
नांदेचा: राजवर्धनसिंह जी ने‎ क्या बोला आपको। 
महिलाः वो रोएगा मेरे नाम से। 
सोलंकी: आप हमारे मंत्रीजी‎ के बारे में ऐसे नहीं बोल ‎ सकती।‎ 
महिलाः बता दूं मैं कौन हूं।‎ चलो मेरे साथ। इस बार वोट ‎ नहीं दे पाओगे। इस बार‎ टिकट भी नहीं मिलेगा।‎
सोलंकीः आप इस तरह की‎ भाषा का प्रयोग नहीं कर‎ सकती।‎ 
महिलाः हेलो, मंत्री महोदय होगा आपका। यहां आएगा तो पैर छू लेगा इनके। मेरे भी पैर छू लेगा। पूछ ‎ लीजिएगा मंत्री महोदय से।‎ 
सोलंकी: अरे मैडम... राजा‎ हैं वो हमारे।‎ 
महिला: राजा..... आपको पता है, कौन है वो, एक नंबर के XXXX हैं। ‎

दूसरा वीडियो जारी कर दे डाली धमकी
वीडियो वायरल होने पर एक और वीडियो जारी हुआ। इसमें साक्षी पांडे नामक युवती ने कहा कि एक वीडियो मेरे नाम से फैलाया जा रहा है। उसका मुझसे और मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव से कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो झूठा है। मंत्री एक सम्मानित व्यक्ति हैं। वीडियो से मेरी व मेरे परिवार के सम्मान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। जो लोग वीडियो को वायरल करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन