: डिंडौरी में IG ने की अपराधों की समीक्षा: पुलिसकर्मी और अधिकारियों से वन टू वन चर्चा, जानिए क्या मिले टिप्स और दिशा निर्देश ?
गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के रक्षित केंद्र में पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने अपराधों की समीक्षा की।
इसके साथ ही विभागीय लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार के द्वारा सभी पुलिस कर्मियों से वन टू वन चर्चा भी की है। पुलिस महानिरीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अपराधों की समीक्षा की गई। लंबित अपराधों के निराकरण के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ तत्काल अपराधों के निराकरण के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इसी तारतम्य में रक्षित केंद्र डिंडौरी में पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिंडौरी केके त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा मुकेश अविन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग पुरुषोत्तम मरावी, रक्षित निरीक्षक अभिनव राय ,सूबेदार कुंवर सिंह और समस्त थाना एवं चैकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस महानिरीक्षक से वन टू वन की गई चर्चा सम्मेलन में पुलिस की समस्या, सुझाव इत्यादि विषयों पर पुलिस महानिरीक्षक से वन टू वन चर्चा की गई, जिसमें आवासीय व्यवस्थाएं, सड़क, पानी, अवकाश और अन्य पुलिस संबंधी की व्यवस्थाएं और विभागीय कार्य जो लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए हैं।
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन