: Indore News: जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए आगे आ रही इंदौर की कंपनी सेक्रेटरीज
महिला सीएस सदस्यों के लिए सेमिनार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर की बेटियां हर क्षेत्र में मान बढ़ा रही हैं। यहां की जरूरतमंद बेटियों के लिए भी कई संस्थाएं आगे आ रही हैं और इनमें सीएस फाउंडेशन भी अब बढ़ चढक़र मदद कर रहा है। इंदौर सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) की महिला सदस्य जरूरतमंद महिलाओं और बेटियों की मदद के लिए कई स्तर पर मदद कर रही हैं। संस्था की सचिव सुरभि अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में हमने जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने पर रणनीति बनाई। हम सभी पहले योजना को खुद ठीक से समझेंगे और फिर अपने घर, ऑफिस और अन्य जगहों पर काम करने वाली महिलाओं से खुद इसके फॉर्म भरवाएंगे। इसके साथ संस्था स्कॉलरशिप आदि स्कीम्स में भी मदद की योजना बना रही है।सुरभि ने बताया कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सीएस सदस्यों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक एवं इंदौर चैप्टर की सचिव सीएस सुरभि अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आइएएस पल्लवी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल अकादमी की फाउंडर करण बहादुर, पार्षद संगीता जोशी ने महिला सदस्यों को संबोधित किया। आईएएस पल्लवी वर्मा ने अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा की असफलता से कभी नहीं घबराना चाहिए, अपनी कमजोरी और गलतियों को पहचाना और समय रहते उसमें सुधार कर आप अपने आप को सफल बना सकते हो।उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शीकुंज फाउंडेशन की को-फाउंडर तृप्ति शर्मा ने सेमिनार में महिलाओ से जुड़े विषयों पर चर्चा की जिसमें स्टार्टअप्स, नए औद्योगिक परिप्रक्ष्य में महिलाओं का योगदान एवं प्रोत्साहन आदि थे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन