Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो युवकों की मौत, बुजुर्ग गंभीर घायल

News Desk

News Desk / Tue, Jan 24, 2023

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो युवकों की मौत, बुजुर्ग गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसा देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया के पास फोरलेन बायपास और थीम रोड को जोड़ने वाले मोड़ पर हुआ। सोमवार रात ग्वालियर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे की जानकारी के बाद देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार नवाब साहब रोड निवासी मुरारी पुत्र प्रभु रजक (उम्र 65 साल) अपने पोते रुपेश पुत्र छिद्दा रजक की सगाई करने के लिए डेहरवारा गांव गए हुए थे। इनके साथ और भी रिश्तेदार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रुपेश की सगाई पक्की करने के बाद मुरारी रजक अपने भतीजे राकेश पुत्र बच्चू रजक निवासी नवाब साहब रोड व पंकज पुत्र महेश रजक निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मेडिकल कॉलेज के साथ बाइक से वापस शिवपुरी आ रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी बाइक ग्वालियर फोरलेन बायपास और थीम रोड को जोड़ने वाले मोड़ पर पहुंची, इसी दौरान ग्वालियर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बाइक के ऊपर से गुजर गया। हादसे में राकेश और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुरारी रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मुरारी को उपचार के लिए ट्रामा आईसीयू में भर्ती कराया है, जबकि पंकज व राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन